फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   baba garibnath muzaffarpur sawan third monday kanwariya jalabhishek pahleja ghat

Bihar: सावन की तीसरी सोमवारी पर टूटेगा भीड़ का रिकॉर्ड! बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक को 7 लाख कांवरियों की तैयारी

Fri, 14 Aug 2026 11:21 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

सावन की तीसरी सोमवारी पर 17 अगस्त को बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में कांवरियों की भीड़ जुटने की संभावना है। शुक्रवार को श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने के बाद पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
baba garibnath muzaffarpur sawan third monday kanwariya jalabhishek pahleja ghat
बाबा गरीबनाथ के दरबार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह है। 17 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लेकर पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। अनुमान है कि तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सात लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर बोल बम और बाबा गरीबनाथ के जयघोष से गूंजता रहा।

विज्ञापन

बाबा का आशीर्वाद लेकर पहलेजा घाट रवाना हुए कांवरिया

शुक्रवार सुबह से बाबा गरीबनाथ धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। कांवरियों ने बाबा का दर्शन और पूजन किया और आशीर्वाद लेकर बोल बम के जयघोष के साथ पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। कांवरिया शुक्रवार शाम पहलेजा घाट पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद पूजन-दर्शन और आशीर्वाद लेकर पवित्र गंगाजल के साथ मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा गरीबनाथ और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव हैं और वे जल्द प्रसन्न होते हैं। भक्तों ने बाबा से परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की ऐसी महिमा है कि वे स्वयं अपने भक्तों को अपनी ओर खींच लेते हैं। यही वजह है कि भक्त पूरे साल सावन पर्व का इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी सोमवारी पर लाखों कांवरियों के पहुंचने का अनुमान

सावन की तीसरी सोमवारी 17 अगस्त को है। इस दिन बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवरिया बोल बम और जय बाबा गरीबनाथ के नारे लगाते हुए पहलेजा घाट के लिए रवाना हो रहे हैं।

प्रशासनिक तैयारी तेज, सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर भी पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भीड़ का रिकॉर्ड बना। तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। उनका अनुमान है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख के पार जा सकती है। उन्होंने बताया कि तीसरी सोमवारी पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह से ही बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ रही है। कांवरिया पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए बढ़ाई जाएगी स्वयंसेवकों की संख्या

तीसरी सोमवारी को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अधिक संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed