फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM SAMRAT CHOUDHARY LEADS 1.5-KM TIRANGA YATRA IN HAVELI KHARAGPUR

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, लोगों ने लगाए भारत माता के जयकारे

Fri, 14 Aug 2026 02:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
CM SAMRAT CHOUDHARY LEADS 1.5-KM TIRANGA YATRA IN HAVELI KHARAGPUR
तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करने, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं यात्रा का नेतृत्व किया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आरएस उच्च विद्यालय मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे वाहन से नंदलाल बसु चौक पहुंचे और वहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तिरंगा यात्रा में पैदल शामिल हुए।

विज्ञापन

अंबेडकर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर एकता पार्क, सब्जी बाजार, थाना मोड़, पुरानी चौक और विषहरी स्थान होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पहुंची। पूरे मार्ग में मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन

सरदार पटेल चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सह मुंगेर जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार, भाजपा विधायक कुमार प्रणय, जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने हवेली खड़गपुर में देशभक्ति, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed