Bihar News: निगरानी की छापेमारी के बाद कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को राहत, हुए रिहा
दरभंगा में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई ने छापेमारी की, लेकिन कोई बड़ी संपत्ति या नकदी बरामद नहीं हुई। तलाशी के दौरान केवल 15 हजार रुपये नकद मिले, जिसके बाद निगरानी की टीम ने उन्हें रिहा कर दिया।
विस्तार
दरभंगा के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई द्वारा की गई छापेमारी में कोई बड़ी संपत्ति या नकदी बरामद नहीं होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। तलाशी के दौरान उनके घर से मात्र 15 हजार रुपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद निगरानी की टीम संतुष्ट होकर वापस लौट गई।
कार्यालय से हिरासत, घरों में हुई तलाशी
पढ़ें- Bihar : श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित
5 फरवरी को हुई थी कार्रवाई
गौरतलब है कि 5 फरवरी को निगरानी के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद और इंस्पेक्टर शशिशेखर चौधरी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की थी। उस दौरान अभियंता को हिरासत में लेकर उनके आवास और कार्यालय की तलाशी ली गई थी। अभियंता का दावा है कि पूरी तलाशी के बावजूद टीम को कोई विशेष संपत्ति या बड़ी राशि नहीं मिली।
आय से अधिक संपत्ति का आरोप, तलाशी में नहीं मिला प्रमाण
कार्रवाई के दौरान निगरानी की टीम की ओर से यह कहा गया था कि अभियंता के खिलाफ आय से लगभग 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने को लेकर 14/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, तलाशी के बाद मामला पूरी तरह गलत पाया गया। किसी भी तरह की बड़ी बरामदगी न होने पर निगरानी की टीम ने अभियंता को रिहा कर दिया और पटना लौट गई।