सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar visit Kacchi Dargah Bidupur to inspect works patna bihar vaishali news

Bihar: सीएम पहुंचे बिदुपुर, लिया कार्यों का जायजा; कहा- गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा हो काम

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Feb 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार अचानक बिदुपुर पहुँच गए और वहां चल रहे  कार्यों का जायजा लेने लगे। उन्होंने कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर काम को पूरा कर लीजिए। 

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Kacchi Dargah Bidupur to inspect works patna bihar vaishali news
निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर अचानक अपने आवास से निकले बिदुपुर पहुंच गए। वहां उन्होंने कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए चल रही सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि बचे हुये कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन के साथ-साथ कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का तेजी से होगा विकास
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण कर लीजिए। साथ ही पहुँच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण कर लीजिए ताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क संपर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिये पटना पहुँचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की सम्पर्कता बहाल हो चुकी है। इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं।

 

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Kacchi Dargah Bidupur to inspect works patna bihar vaishali news
निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का भार होगा कम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना जुड़ेगा, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी की तरफ जानेवाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Nitin Nabin: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार बिहार दौरे आएंगे नितिन नवीन, पटना में क्या है तैयारी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की थी ड्रीम प्रोजेक्ट 
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली तक नवनिर्मित पथांश का उद्घाटन किया था। पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 कि०मी० लम्बाई के 6 लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9.76 कि०मी० लम्बा पुल तथा 10 कि0मी0 लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है। प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली का उद्घाटन हो चुका है। यह कुल कुल लम्बाई 4.57 कि०मी० है। द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ  से चकसिकन्दर तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण किया जा रहा है।

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Kacchi Dargah Bidupur to inspect works patna bihar vaishali news
अधिकारियों से बातचीत करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

इनकी भी रही मौजूदगी 
निरीक्षण के दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना जिला के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वैशाली जिला की जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा और वैशाली जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित वरीय अधिकारी भी वहां उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed