सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   EOU arrests thirtyfive people in AEDO exam paper leak case patna bihar police bihar news

Paper Leak : ट्रांसपोर्ट से ही परीक्षा के पेपर लीक; AEDO का पर्चा आउट होने का राज खुला, 35 हवालात में

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 12 Jun 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : पहले की परीक्षाओं में आमतौर पर लॉजिस्टिक चेन की गड़बड़ी सामने आती थी, जहाँ प्रिंटिंग प्रेस या ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कर्मचारी परीक्षा माफियाओं से मिलकर पेपर लीक करते थे। लेकिन अब परीक्षा माफियाओं ने नया ट्रेंड बनाया है।

EOU arrests thirtyfive people in AEDO exam paper leak case patna bihar police bihar news
डीआईजी मानव सिंह ढिल्लो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता परीक्षा और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा घोटाले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में ईओयू के डीआईजी  मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस बार परीक्षा माफियाओं ने धांधली के लिए बिल्कुल नया और हैरान करने वाला तरीका अपनाया था।



 अब बायोमेट्रिक में सेंध
इस संबंध में डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने खुलासा करते हुए बताया कि पहले की परीक्षाओं में आमतौर पर लॉजिस्टिक चेन की गड़बड़ी सामने आती थी, जहाँ प्रिंटिंग प्रेस या ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कर्मचारी परीक्षा माफियाओं से मिलकर पेपर लीक करते थे। लेकिन अब इन लोगों ने नया ट्रेंड बनाया है। इस बार माफियाओं ने सीधे उस डिजिटल सिस्टम को निशाना बनाया, जिसे सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। बीपीएससी ने परीक्षा में अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का ठेका जयपुर की कंपनी मेसर्स साई एजुकेट प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। जांच में सामने आया है कि इस कंपनी के जिला कोऑर्डिनेटर और सुपरवाइजर ही इस पूरे खेल के मुख्य सूत्रधार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, सीएम ने जताया दुःख
विज्ञापन


कुल 8 प्राथमिकी दर्ज
इस संबंध में डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सबसे पहला केस मुंगेर में दर्ज हुआ था। इसके बाद बेगूसराय, नालंदा, नवादा और पटना के श्रीकृष्णपुरी थाने में भी प्राथमिकियां दर्ज की गईं। इन 8 मामलों में से 5 मुख्य मुकदमों की जांच खुद आर्थिक अपराध इकाई कर रही है, जबकि एईडीओ की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले मुख्य रूप से मुंगेर, बेगूसराय, नालंदा और नवादा जिलों से संबंधित हैं। वहीं, पटना के श्रीकृष्णपुरी थाने में दर्ज मामले की जांच भी ईओयू  की विशेष टीम कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली

अब तक 35 आरोपी भेजे गए जेल
इस संबंध में डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की त्वरित कार्रवाई के तहत इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल ईओयू इस पूरे नेटवर्क के सरगनाओं और इसमें शामिल लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही सघन छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed