{"_id":"6a266ee01919f114f8079f6a","slug":"faisal-khan-sir-bail-petition-in-coaching-firing-case-patna-bihar-news-roshan-anand-case-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khan Sir Petition: फैजल खान सर को जमानत या जेल- कल होगा तय; लंबे ड्रामे के बाद आखिर जमानत याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khan Sir Petition: फैजल खान सर को जमानत या जेल- कल होगा तय; लंबे ड्रामे के बाद आखिर जमानत याचिका दायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News : सोशल मीडिया स्टार फैजल खान सर को पटना पुलिस ने इतने समय तक गिरफ्तार नहीं किया। अब, जेल से बचने के लिए खान सर ने जमानत याचिका दायर कर दी है। कल फैसला हो जाएगा कि उनके साथ क्या होगा?
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो कोचिंग के संचालकों के बीच का विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। फायरिंग मामले में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके अंगरक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आज उनके वकील कोर्ट पहुंचे। वकील ने अग्रित जमानत की याचिका दायर की। हालांकि, कोर्ट में आज सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। इधर, फैजल खान के अंगरक्षकों की बेल पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। हालांकि, फैजल खान के विरोधी रौशन आनंद के वकील की ओर से इस मामले में विरोध किया गया।
Trending Videos
कोर्ट ने दो मामलों का फैसला सुरक्षित रख लिया
रौशन आनंद के वकील ने कोर्ट में कहा कि इनलोगों ने साजिश के तरह गोली चलाई थी। फैजल खान के अंगरक्षक का आपराधिक इतिहास भी है। भीड़ हटाने के लिए गोलियां नहीं चलाई गई थी। रौशन आनंद के वकील ने उनके लिए भी जमानत की अपील की। कोर्ट ने फैजल खान के अंगरक्षकों और रोशन आनंद के बेल का फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने कहा कि पहले से इनका आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...