सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 3rd Phase Of Samriddhi Yatra Bihar CM Nitish visit on March 20 Aurangabad Bihar News Today

Bihar News: समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, 20 मार्च को औरंगाबाद आ सकते हैं सीएम नीतीश, डीएम ने किया निरीक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 मार्च को औरंगाबाद आने की संभावना है। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, संपर्क मार्ग और हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान सहित कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Bihar: 3rd Phase Of Samriddhi Yatra Bihar CM Nitish visit on March 20 Aurangabad Bihar News Today
सीएम के कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लेती औरंगाबाद की डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मार्च को औरंगाबाद आ सकते हैं। यात्रा की संभावित तिथि तय होते ही औरंगाबाद जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी को लेकर औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे वाले स्थानों पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
Trending Videos


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की जा रही तैयारियों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभा स्थल, वाहन खड़ा करने की व्यवस्था, घेराबंदी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, संपर्क मार्ग, हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए निर्धारित स्थान, विभागीय बैठक स्थल तथा आम लोगों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान से दूर लगाए जाएंगे विभागों के स्टॉल

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान को प्रदर्शनी क्षेत्र से पर्याप्त दूरी पर बनाया जाए, ताकि सुरक्षा और आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों की आवश्यक मरम्मत जल्द कराने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिया गया कि जिन रास्तों पर मरम्मत का काम चल रहा है, वहां वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाए, ताकि मरम्मत का काम भी चलता रहे और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, वाहन खड़ा करने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।

पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएं। इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, बेबी प्रिया, डीआरडीए के निदेशक अनुपम कुमार, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, बारुण के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed