सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hearing news boyfriend's marriage girlfriend climbed tower in Jehanabad Bihar

Bihar: प्रेमी की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस भी रह गई दंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र में प्रेमी की दूसरी शादी की तैयारी से आहत होकर एक 25 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और न्याय की मांग करने लगी। करीब पांच घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Hearing news boyfriend's marriage girlfriend climbed tower in Jehanabad Bihar
टावर पर चढ़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के खजुरी टोला रामकिशुनबिगहा गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब पांच घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही युवक से था प्रेम संबंध
युवती की पहचान खजुरी गांव निवासी 25 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसका गांव के ही पप्पू पासवान से प्रेम संबंध था। वर्ष 2021 में सामाजिक दबाव में उसकी शादी पटना जिले के एक गांव में कर दी गई थी, लेकिन बाद में वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी और दोनों ने जहानाबाद में विवाह कर साथ रहना शुरू किया।

दूसरी शादी की तैयारी से आहत हुई युवती
बताया जाता है कि कुछ समय बाद पप्पू पासवान परिवार के दबाव में दूसरी शादी की तैयारी करने लगा, जिससे आहत होकर खुशबू कुमारी ने गांव के बाहर स्थित बिजली टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही करपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में युवती को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली। स्थिति को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कृतिकमल भी मौके पर पहुंचीं और मोबाइल फोन के माध्यम से युवती से बातचीत की। लगभग डेढ़ घंटे चली बातचीत के दौरान प्रशासन ने उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई।

ये भी पढ़ें: तिलकोत्सव की खुशियां बनी मातम; वार्ड पार्षद की चाकू से हत्या से दहला छपरा

बिजली आपूर्ति की गई बंद 
घटना के दौरान एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मौके पर अग्निशमन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रही। टावर के पास भारी भीड़ भी जुट गई थी। फिलहाल युवती को करपी थाना में रखा गया है। पुलिस ने संबंधित लोगों को बुलाकर मामले के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने बताया कि सभी पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या समाधान निकालते हैं और युवती को न्याय मिल पाता है या नहीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed