सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   house where shehnai played funeral procession taken out Life lost due to lover making video viral Jehanabad

Bihar: शादी से पहले वायरल हुआ निजी वीडियो, टूटा रिश्ता और चली गई जान; प्रेमी की जिद बनी युवती की मौत की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Jehanabad: जहानाबाद में 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवती के प्रेमी ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और बाद में वायरल कर दिया।

house where shehnai played funeral procession taken out Life lost due to lover making video viral Jehanabad
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। महज 20 वर्ष की एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर निजी वीडियो वायरल होने के बाद वह गहरे सदमे में थी। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।



दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी
जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात एक युवक से रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध के दौरान बनाया वीडियो 
परिजनों का आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने युवती का कुछ निजी वीडियो बना लिया था। इसी बीच परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। बताया जाता है कि यह बात युवक को नागवार गुजरी और वह युवती से ही शादी करने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन


बॉन्ड भरवाकर छोड़ा गया युवक
युवती के परिजनों और युवक के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। मामला हुलासगंज थाना तक पहुंचा। उस समय युवक से बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि मामला यहीं समाप्त हो जाएगा और युवती की शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो जाएगी।

वायरल वीडियो ने तोड़ दिया हौसला 
लेकिन युवक ने कथित तौर पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो फैलते ही युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई। शादी टूटने और समाज में बदनामी के डर ने उसे अंदर तक तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, इसी सदमे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: भतीजी से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी! नौकरी पर जाने से एक दिन पहले बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट


'दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई'
हुलासगंज थाना पुलिस युवती के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि इस मामले में प्रेमी दोषी पाया जाता है, तो किसी भी कीमत पर उसे गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed