{"_id":"69e46393993f9e4cde030cb9","slug":"bihar-news-jehanabad-the-havoc-of-high-speed-bike-rider-home-guard-jawan-dies-after-colliding-with-a-truck-gaya-news-c-1-1-noi1378-4184538-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार की कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार की कहर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जवान को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
होमगार्ड जवान की मौत
विज्ञापन
विस्तार
पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। यह घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
Trending Videos
गया निवासी होमगार्ड जवान की पहचान
मृतक की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोडियारी गांव निवासी विक्रम कुमार (28 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह वर्तमान में होमगार्ड के जवान के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी पर तैनात था। घटना के समय वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि विक्रम कुमार की नौकरी पिछले वर्ष ही लगी थी और वह परिवार का सहारा था। उसकी असमय मौत से घर में मातम का माहौल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें: दूसरी पत्नी के घर के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ट्रक चालक फरार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन