सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-news-jehanabad-liquor-prohibition-row-minister-pramod-chandravanshi-reaction-vinay-bihari-statement

'शराब से जुड़े मामलों में कोई भी अधिकारी दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा', मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी विधायक विनय बिहारी द्वारा विधानसभा पोर्टिको में गाने के जरिए शराबबंदी व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी।

bihar-news-jehanabad-liquor-prohibition-row-minister-pramod-chandravanshi-reaction-vinay-bihari-statement
वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में शराबबंदी को लेकर चल रही तकरार के बीच राजनीति फिर तेज हो गई है। विपक्ष जहां सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है, वहीं सत्तारूढ़ दल के भीतर से भी सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा पोर्टिको में गाने के जरिए शराबबंदी की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।
Trending Videos


मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी की प्रतिक्रिया

इस मुद्दे पर जहानाबाद पहुंचे वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि विधायक ने ऐसा कोई बयान दिया है तो उसकी जांच कराई जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। मंत्री ने साफ कहा कि शराब के मामले में कोई भी पदाधिकारी, चाहे वह कितने ही ऊंचे पद पर क्यों न हो, अगर सरकार की जानकारी में दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गुमशुदगी के तीन दिन बाद सन्न कर देने वाली घटना, कुएं से मिला युवक का शव; हत्या या दुर्घटना?    

अपराध के बदलते स्वरूप पर भी बोले मंत्री

बिहार में बढ़ते अपराध के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अपराध का स्वरूप बदल गया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सुनियोजित अपराध, अपहरण और डराने-धमकाने की घटनाएं ज्यादा होती थीं। मंत्री के अनुसार, वर्तमान समय में अधिकतर घटनाएं आपसी दुश्मनी, जमीन विवाद और पारिवारिक झगड़ों से जुड़ी होती हैं।

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

दरअसल, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जहानाबाद के सर्किट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। इस मौके पर समर्थकों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। शराबबंदी और अपराध को लेकर दिए गए इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed