सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   CCTV camera installed at NEET student house in Family Death threats were received twice

Bihar News: नीट छात्रा के घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, परिवार को मिल रही धमकियों के बाद पुलिस सतर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: नीट छात्रा के घर पर लगातार धमकियों के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए परिजनों ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिससे की घर के अगल-बगल क्या हो रहा है इस पर नजर रखा जा सके।

CCTV camera installed at  NEET student house in Family Death threats were received twice
नीट छात्रा के घर पर लगा कैमरा
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद की चर्चित नीट छात्रा संदिग्ध मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा मामले की जांच जारी है, लेकिन इसी बीच छात्रा के परिजनों को लगातार धमकियां मिलने लगी हैं। पर्चा के माध्यम से दो बार मिली धमकियों के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूटी और सुरक्षा के मद्देनज़र घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। परिजन दावा कर रहे हैं कि अब तक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर पर दो बार धमकी भरी पर्चियां फेंकी जा चुकी हैं, जिससे परिवार में तनाव और भय व्याप्त है।

Trending Videos


'ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा'
परिवार ने बताया कि पहली धमकी भरी पर्ची 14 फरवरी को उनके घर के परिसर में पाई गई थी। इसके कुछ दिनों बाद 17 फरवरी को फिर एक पर्ची फेंकी गई। इस पर्ची में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई थी कि मामले को आगे न बढ़ाया जाए। पर्ची में लिखा था 'ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा।' इस तरह की धमकियों ने परिवार के सभी सदस्यों को बेहद भयभीत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया कैमरा
परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए परिजनों ने अपने घर के मुख्य द्वार, आंगन और आसपास के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे घर के आस-पास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान संभव हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: बेतिया में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा समेत चार घायल

पुलिस ने क्या बताया?
स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ की जा रही है और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि धमकियों के पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed