सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya ramshila mor mukhiya ji house jewellery theft kotwali police investigation bihar

Bihar: शादी में गया था पूरा परिवार, पीछे से ‘मुखिया जी’ के घर पर चोरों का धावा! लाखों के जेवर लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी समारोह में गए एक परिवार के सूने घर में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस को शक है कि वारदात किसी संगठित चोर गिरोह ने अंजाम दी है। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

gaya ramshila mor mukhiya ji house jewellery theft kotwali police investigation bihar
खाली घर में चोरी की घटना के बाद टूटी अलमारी व बिखरे सामान
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामशिला मोड़ स्थित इलाके के चर्चित ‘मुखिया जी’ के सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे किसी संगठित चोर गिरोह का हाथ हो सकता है।

Trending Videos


पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे परिजन
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार स्वर्गीय कैलाश मुखिया के नाम से इलाके में प्रसिद्ध है। उनके पुत्र दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पड़ोसियों से घर में चोरी की सूचना मिलने के बाद वे तत्काल वापस लौटे। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला बंद मिला, लेकिन अंदर का दृश्य देखकर परिवार स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल असली जेवरात लेकर भागे चोर
परिजनों ने बताया कि कमरे का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था और आलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे। बदमाश बड़ी सफाई से घर में रखे सोने-चांदी के कीमती गहने समेटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने केवल असली जेवरात पर हाथ साफ किया, जबकि आर्टिफिशियल ज्वेलरी को बिल्कुल नहीं छुआ। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरी को अंजाम देने वाले अपराधियों को गहनों की अच्छी पहचान थी और उन्होंने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

संदिग्ध युवक हिरासत में
इसी बीच वारिशनगर मोहल्ले में भी चोरी की एक दूसरी घटना सामने आई, जहां स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से मिले बैग में कुछ जेवरात बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान कराई जा रही है।

बरामद गहनों को लेकर जांच जारी
दिलीप कुमार सिंह ने दावा किया है कि बरामद कुछ गहने उनके घर से चोरी हुए सामान से मिलते-जुलते हैं। हालांकि, पुलिस अभी पूरी तरह पुष्टि करने से बच रही है और हिरासत में लिए गए संदिग्ध से गहन पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘हम सिर्फ एक ईश्वर की वंदना करते हैं’, वंदे मातरम पर AIMIM विधायक अख्तरूल ईमान के बयान से राजनीति गरमाई

संगठित चोर गिरोह पर पुलिस की नजर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों घटनाओं के तार किसी सक्रिय चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed