सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chief minister nitish kumar targeted lalu and tejashwi yadav today bihar news

Bihar News: बिना नाम लिए लालू और तेजस्वी के बारे में सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा? उपलब्धियां भी गिनाईं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार ने गया में जनसभा में 2005 से अब तक के विकास कार्य गिनाए, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में सुधार बताया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अगले पांच वर्षों में दोगुना रोजगार और आय का लक्ष्य रखा।

chief minister nitish kumar targeted lalu and tejashwi yadav today bihar news
गया में समृद्धि यात्र पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के वर्ष 2005 से अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को एनडीए सरकार बनने के बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और लगातार विकास कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि पहले के 15 वर्षों में राज्य की स्थिति बेहद खराब थी, लोग शाम के बाद घरों से निकलने में डरते थे और सामाजिक तनाव भी अधिक था।

Trending Videos


45 हजार नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज में भाईचारा और शांति का माहौल बनाया। कब्रिस्तानों और पुराने मंदिरों की घेराबंदी कर विवाद और चोरी की घटनाओं को कम किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्कूल खोले गए, शिक्षकों की नियुक्ति की गई और छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल व पोशाक योजनाएं चलाई गईं। उन्होंने बताया कि अब राज्य में कुल 5.24 लाख शिक्षक कार्यरत हैं और 45 हजार नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर बन चुका
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का उल्लेख करते हुए नीतीश कुमार कहा कि पहले जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महीने में महज 39 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर औसतन 11 हजार हो गई है। राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़कर 12 हो गई है और जल्द ही 6 नए कॉलेज शुरू होंगे। पटना के पीएमसीएच को 5400 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है। सड़क और आधारभूत संरचना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से से पटना पहुंचने का समय 6 घंटे से घटाकर 5 घंटे करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि क्षेत्र में रोडमैप के जरिए उत्पादन में वृद्धि हुई है और मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर बन चुका है।

एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार का लक्ष्य
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि “सात निश्चय-2” के तहत बिजली, पानी, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है और अब 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। साथ ही 50 लाख घरों में सोलर लगाने की योजना है। रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरियों के साथ 4.40 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया है, जिससे 1.14 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।

आय और रोजगार पर काम किया जाएगा
गया जिले में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि पहले पटना से गया का रास्ता खराब था, लेकिन अब बेहतर सड़कों का निर्माण हुआ है। महिला आईटीआई, कर्पूरी छात्रावास, गंगाजल आपूर्ति योजना, रबर डैम और बोधगया में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और महाबोधि मंदिर की सुरक्षा भी मजबूत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों के लिए “सात निश्चय-3” के तहत दोगुनी आय और रोजगार पर काम किया जाएगा, नए उद्योग लगाए जाएंगे, एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे और राज्य को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
Bihar : रामनवमी पर भाजपा बिहार में लाएगी अपना पहला मुख्यमंत्री? अगले सीएम का चेहरा नीतीश कुमार तय नहीं कर रहे

20 साल में बदला बिहार का चेहरा
गया में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने ऐतिहासिक बदलाव देखा है। उन्होंने कहा कि एक समय सड़कों की हालत खराब थी, लेकिन अब राज्य में लगभग 1.40 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पहले पटना से गया पहुंचने में करीब पांच घंटे लगते थे, जबकि अब यह दूरी डेढ़ से दो घंटे में तय हो जाती है। राज्य का बजट भी 6 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 3.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिजली व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया है। जहां पहले 17 लाख घरों तक ही बिजली पहुंची थी, वहीं अब 2.16 करोड़ घरों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 1.81 करोड़ महिलाओं के खातों में सहायता राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और भविष्य में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed