सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kurtha jdu mla pappu verma viral audio je assault fir arwal bihar news

Bihar: ‘जूता निकाल के मारेंगे...’ वायरल ऑडियो से मचा बवाल! जदयू विधायक पर इंजीनियर ने दर्ज कराई एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिजली विभाग के कनीय अभियंता और कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा के बीच विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद अभियंता ने विधायक पर एफआईआर दर्ज कराई है।

kurtha jdu mla pappu verma viral audio je assault fir arwal bihar news
जदयू विधायक पर इंजीनियर ने दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अरवल में बिजली विभाग के एक कनीय अभियंता और कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद अभियंता ने विधायक पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं विधायक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।



वायरल ऑडियो के बाद मचा राजनीतिक बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो में एक व्यक्ति, जिसे जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा बताया जा रहा है, कनीय विद्युत अभियंता से ट्रांसफार्मर नहीं बदलने को लेकर नाराजगी जताते हुए कथित तौर पर अपशब्द बोलता और ‘जूता निकाल के मारेंगे’ जैसी धमकी देता सुनाई दे रहा है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनीय अभियंता ने लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
अरवल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कार्यरत कनीय विद्युत अभियंता नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि 13 जून की शाम रामलगन बीघा गांव में खराब ट्रांसफार्मर को लेकर विधायक ने पहले मोबाइल और फिर व्हाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज की। इसके बाद मंगलवार को उन्हें सर्किट हाउस बुलाया गया, जहां मोबाइल बंद रखने के लिए कहा गया और उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया गया। अभियंता का आरोप है कि उन्हें नौकरी नहीं करने देने और गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन


सदर थाना में दर्ज हुई नामजद एफआईआर
कनीय अभियंता ने अरवल सदर थाना में विधायक पप्पू कुमार वर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विधायक बोले- मेरी छवि खराब करने की साजिश
वहीं जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि रामलगन बीघा गांव में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था और स्थानीय लोगों की शिकायत पर उन्होंने अभियंता को बुलाकर समस्या के समाधान को लेकर बातचीत की थी। विधायक का दावा है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं और उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं


वायरल ऑडियो और साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस
अरवल सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल ऑडियो, दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed