सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police confiscating liquor in bihar pelted with stones two injured including gaya inspector today bihar news

Bihar News: अवैध शराब जब्ती अभियान में हिंसा, पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत दो घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

गया जिले के टिकारी-कैसपा मुख्य मार्ग पर अवैध शराब जब्त करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और उपद्रवियों ने हमला कर दिया। पथराव में अलिपुर थानाध्यक्ष सत्याम और टिकारी थाना के एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए।

police confiscating liquor in bihar pelted with stones two injured including gaya inspector today bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले के टिकारी-कैसपा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम अवैध शराब जब्त करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस हमले में अलिपुर थानाध्यक्ष सत्याम और टिकारी थाना के एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

Trending Videos

अवैध शराब की बरामदगी और ग्रामीणों का विरोध

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के डाला में ईंटों के नीचे छिपाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप अलिपुर मार्ग की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने अलिपुर-कैसपा मोड़ के पास संदिग्ध ट्रैक्टर का पीछा करना शुरू किया। जैसे ही पुलिस ने जगदीशपुर के समीप तालाब के पास ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे लगभग 20 फीट नीचे गेहूं के खेत में पलट गया। पुलिस टीम ट्रैक्टर से शराब बरामद करने लगी, तभी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ माफियाओं के उकसावे पर ग्रामीणों ने शराब लूटने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

पथराव और पुलिस पर हमला

भीड़ ने पुलिस टीम और राहगीरों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में थानाध्यक्ष सत्याम और एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, स्थिति पर नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से भीड़ को तितर-बितर किया गया और स्थिति नियंत्रित हुई। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मौके पर जाकर घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की खेप जब्त कर ली गई है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस की चेतावनी और सुरक्षा प्रबंध

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई

घटना के बाद टिकारी और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed