{"_id":"6992adfc4ea0fa05890bc66d","slug":"sherghati-gaya-bindu-manjhi-geeta-devi-love-affair-murder-case-bihar-crime-news-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : वैलेंटाइन डे के अगले दिन प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने खुद पुलिस के पास जाकर बताई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : वैलेंटाइन डे के अगले दिन प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने खुद पुलिस के पास जाकर बताई कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव में प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी बिंदु मांझी ने वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रेमिका की हत्या कर खुद थाने पहुंचा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार इलाके का है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक बिंदु मांझी ने अपनी प्रेमिका गीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह सीधे शेरघाटी थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने महिला का शव पास के एक खेत से बरामद किया। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।
संबंधों में तनाव बना हत्या की वजह
इस मामले में शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका विधवा थी और कुछ समय से आरोपी बिंदु मांझी के साथ प्रेम संबंध में थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि आपसी झगड़ा और संबंधों में तनाव ही हत्या की वजह हो सकता है। हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी पूछताछ के बाद ही साफ होगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वहां कोई और मौजूद था या नहीं। फिलहाल महिला के परिवार की ओर से कोई सदस्य सामने नहीं आया है, जिससे जानकारी जुटाने में दिक्कत हो रही है। गांव के लोग भी इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बेगूसराय में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल
कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और उनके रिश्ते के पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों के आधार पर जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
Trending Videos