सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Health Minister Nishant Kumar and Agriculture Minister Ram Kripal Yadav residences changed patna Bihar news

Bihar : स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री के बदले ठिकाने, जानिए किसे मिला कौन-सा VVIP आवास

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 16 Jun 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : सरकारी बंगला अभी चर्चा में है। चर्चा इसलिए क्यों कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास को खाली करने की तारीख कल समाप्त हो गई। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का भी पता बदल गया है। 

Health Minister Nishant Kumar and Agriculture Minister Ram Kripal Yadav residences changed patna Bihar news
निशांत कुमार और राम कृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में चल रहे बंगला विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने अपने मंत्रिमंडल के दो सबसे सीनियर मंत्रियों के सरकारी आवासों में बड़ा फेरबदल किया है। नए सरकारी आदेश के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को पटना के सबसे हाई-प्रोफाइल वीवीआईपी बंगले आवंटित किए गए हैं। इस बदलाव के बाद दोनों मंत्रियों का पटना स्थित नया पता  बदल गया है।


https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/vmDug8vq
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बदल गया ठिकाना
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब पटना के बेहद वीवीआईपी और चर्चित 5 देशरत्न मार्ग स्थित आलीशान बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं। सरकार ने यह बंगला उनके नाम अलॉट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना का 5 देशरत्न मार्ग वाला यह आवास आमतौर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री के लिए ही आरक्षित माना जाता रहा है। यह वही बंगला है, जो वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास उस वक्त था, जब वह नीतीश कुमार की कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बिहार में सत्ता परिवर्तन और मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने इस बंगले को खाली कर दिया था। नई सम्राट सरकार के गठन के बाद बिहार के दोनों मौजूदा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बंगले में रहने से इनकार कर दिया था। काफी समय से खाली पड़े इस बेहद वीवीआईपी बंगले की चाबी अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम को तेजस्वी यादव ने पत्र लिख की CBI जांच की मांग, पुलिस पर भी उठाए सवाल; सोशल मीडिया पर भी गरजे

 कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का भी बदल गया पता  
बंगलों की इस बड़ी अदला-बदली में बिहार के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को भी नया वीवीआईपी आशियाना मिला है। सरकार ने उन्हें 2 देशरत्न मार्ग वाला बंगला अलॉट किया है। इस बंगले का समीकरण भी काफी दिलचस्प है। राम कृपाल यादव को मिलने से ठीक पहले 2 देशरत्न मार्ग का यह बंगला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नाम पर आवंटित था। चूंकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब 5 देशरत्न मार्ग वाले बड़े बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं, इसलिए उनके खाली हो रहे पुराने बंगले को अब कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के नाम ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा लौटाई, कहा- मेरे साथ कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार

क्यों अहम है सम्राट सरकार का यह फैसला?
बिहार की राजनीति में सरकारी बंगलों को लेकर अक्सर खींचतान और बयानबाजी देखने को मिलती रही है। ऐसे में दो वरिष्ठ मंत्रियों को देशरत्न मार्ग जैसे वीवीआईपी इलाके में बड़े बंगले अलॉट करना सरकार के भीतर समीकरणों को संतुलित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से 5 देशरत्न मार्ग वाले बंगले को, जिसे दोनों उपमुख्यमंत्री ने लेने से मना कर दिया था, उसे स्वास्थ्य मंत्री को देकर सरकार ने इस खाली पड़े वीवीआईपी स्पेस का विवाद पूरी तरह से सुलझा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed