{"_id":"69e764e630c4f804f80192ac","slug":"jdu-party-nishant-kumar-starts-bihar-yatra-from-champaran-on-may-3-nitish-kumar-patna-bihar-news-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : निशांत कुमार 29 से नहीं इस तारीख से करेंगे बिहार का दौरा, नीतीश कुमार की क्या है योजना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : निशांत कुमार 29 से नहीं इस तारीख से करेंगे बिहार का दौरा, नीतीश कुमार की क्या है योजना?
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : सीएम का पद नहीं रहने के बाद भी नीतीश कुमार बिहार की यात्रा करेंगे। हालांकि उनकी बिहार यात्रा की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख तय कर दी गई है। यह तारीख पहले 29 अप्रैल को थी, लेकिन अब यह नई तारीख पर होगी।
Nishant kumar
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं। इस बात की चर्चा पहले से थी, लेकिन आज उन्होंने खुद तारीख भी बता दी। यह जानकारी निशांत कुमार ने जदयू के प्रदेश कार्यालय में दी। दरअसल आज निशांत कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ लंबी बैठक की।
यात्रा की तारीख हुई पक्की
निशांत कुमार पार्टी में शामिल होते ही जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचने लगे। वह पार्टी कार्यालय में हर रोज अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। निशांत कुमार अब तक कई बार कह चुके हैं कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत बेहतर काम किया है और वह उनके द्वारा किए गए कार्यों के कायल हैं। साथ ही निशांत कुमार ने अपनी बातों में कई बार कह चुके हैं कि वह पूरे बिहार का भ्रमण करना चाहते हैं। वह लोगों से बातचीत करना चाहते हैं। वह बिहार को समझना चाहते हैं। निशांत कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार की तरह बिहार को समझना चाहते हैं। इसलिए वह पूरे बिहार का भ्रमण कर लोगों से मिलना चाहते हैं। आज जदयू के प्रदेश कार्यालय से निकलते हुए उन्होंने कहा कि मैं 3 मई से बिहार भ्रमण पर निकल रहा हूं।
पहले 29 अप्रैल की थी चर्चा
निशांत कुमार के बिहार भ्रमण की तारीख पहले 29 अप्रैल को होने की चर्चा थी, जो अब बदलकर 3 मई हो गई है। लेकिन स्थान परिवर्तित नहीं किया गया है। वह चंपारण से अपनी बिहार यात्रा शुरू करने वाले हैंताकि वह बिहार को और बिहार उनको समझ सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X