सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: An intermediate student committed suicide by hanging himself in a lodge in Saharsa news in hindi

Bihar: सहरसा में इंटर छात्र ने लॉज में लगाई फांसी, सुपौल का रहने वाला था युवक; मोबाइल चैट खंगाल रही पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सहरसा के एक निजी लॉज में सुपौल निवासी इंटर के छात्र नीतीश कुमार (18) का शव फंदे से लटका मिला हुआ पाया गया। आज सुबह इस घटना का खुलासा हुआ है। 

Bihar: An intermediate student committed suicide by hanging himself in a lodge in Saharsa news in hindi
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 स्थित नियामत टोला के एक निजी लॉज में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय छात्र का शव उसके बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुपौल जिले के मधुबनी गांव निवासी नीतीश कुमार (पुत्र रविंद्र महतो) के रूप में हुई है। वह सहरसा में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था और इसी वर्ष परीक्षा देने वाला था।

Trending Videos

भाई के कॉल से हुआ अनहोनी का शक
लॉज में रहने वाले छात्र मनीष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6:10 बजे नीतीश के बड़े भाई शिवकुमार का फोन आया। उन्होंने बताया कि नीतीश फोन रिसीव नहीं कर रहा है और जाकर देखने को कहा। जब मनीष ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया। इसके बाद तुरंत डायल 112 और परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 300 रुपये मांगने पर दुकानदार को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार; देशी कट्टा और कारतूस बरामद

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
स्थानीय छात्रों और मृतक के ममेरे भाई राजेश्वर कुमार मेहता के अनुसार, नीतीश का सुपौल की ही एक युवती से पिछले डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। दोस्तों का कहना है कि नीतीश अक्सर फोन पर लंबी बातचीत करता था और पिछले कुछ समय से काफी तनाव में रहता था। बातचीत के दौरान वह परेशान और फ्रस्ट्रेटेड नजर आता था।

मोबाइल चैट से खुलेगा राज, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल में लंबी बातचीत और मैसेज के साक्ष्य मिले हैं। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद या मानसिक तनाव के कारण छात्र ने यह कदम उठाया। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed