सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2025 tejpratap yadav fields candidate on rjd traditional seat madhepura bihar news

Bihar Election: तेजप्रताप ने RJD के पारंपरिक सीट पर उतारा कैंडिडेट, तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। पारंपरिक रूप से राजद के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में अब जातीय समीकरण बदलते दिख रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के रूप में संजय यादव को मैदान में उतारा है।

Bihar election 2025 tejpratap yadav fields candidate on rjd traditional seat madhepura bihar news
जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी संजय यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधेपुरा जिले की राजनीति इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक मधेपुरा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय ही नहीं, बल्कि बहुकोणीय होने जा रहा है। यह सीट पारंपरिक रूप से राजद का गढ़ मानी जाती रही है, जहां आजादी के बाद से अब तक कोई भी गैर-यादव उम्मीदवार विधायक नहीं बना है। 2010 से अब तक राजद ने इस सीट पर लगातार अपना कब्जा बनाए रखा है।
Trending Videos


तेजप्रताप यादव ने उतारा संजय यादव को मैदान में

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इस बार मधेपुरा सीट से संजय यादव को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला है। तेजप्रताप ने 13 अक्टूबर को अपने प्रत्याशी के रूप में उन्हें पार्टी का सिंबल प्रदान किया। संजय यादव, जो मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत के 15 वर्षों तक सरपंच रहे हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी भी सरपंच हैं। वे लंबे समय से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन आखिरकार तेजप्रताप की पार्टी से मैदान में उतरने का निर्णय लिया। गुरुवार को उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Live: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की डिग्री पर उठाए सवाल

यादव मतों में बंटवारे की आशंका

इस सीट पर इस बार कई दलों ने यादव समुदाय के उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे यादव मतों के बंटवारे की संभावना बढ़ गई है। जन सुराज पार्टी ने गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने साहुगढ़ पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव को टिकट दिया है। इससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

राजद ने चौथी बार प्रो. चंद्रशेखर पर जताया भरोसा

राजद ने इस बार भी अपने पुराने और मजबूत प्रत्याशी प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव पर भरोसा जताया है। वे लगातार तीन बार से इस सीट से विधायक हैं और चौथी बार टिकट पाकर अब भी सबसे मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे हैं।  वहीं दूसरी ओर, जदयू ने इस सीट पर नया राजनीतिक प्रयोग किया है। पार्टी ने तेली समाज से आने वाली कविता कुमारी साहा को टिकट देकर जातीय समीकरण को चुनौती देने की रणनीति अपनाई है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, जदयू का यह कदम पारंपरिक यादव वर्चस्व को तोड़ने की सोची-समझी चाल मानी जा रही है।

गौरतलब है कि मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में करीब 30 प्रतिशत यादव मतदाता हैं, जो अब तक हर बार चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं। इस बार कई यादव प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से समीकरण पूरी तरह उलट-पलट सकते हैं और मुकाबला अप्रत्याशित मोड़ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed