सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election cm nitish kumar statement against indi alliance madhepura bihar election 2025

Bihar Election: '2005 से पहले था भय का माहौल, अब कानून का राज', मधेपुरा में चुनावी सभा के दौरान बोले CM नीतीश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 20 साल में बिहार में काफी विकास हुआ। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ।

bihar election cm nitish kumar statement against indi alliance madhepura bihar election 2025
चुनावी सभा को संबोधित करते नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मधेपुरा के रासबिहारी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और विपक्ष पर निशाना भी साधा। इस दौरान उन्होंने जनता से एनडीए सरकार को एक बार फिर मौका देने की अपील की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में भय, अपराध और अराजकता का माहौल था, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद राज्य में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि अब बिहार में लोग देर रात तक निश्चिंत होकर अपने काम पर जा सकते हैं, जबकि पहले लोग शाम ढ़लते ही घरों में कैद हो जाते थे।

Trending Videos


2006 में शुरू हुआ कब्रिस्तान की घेराबंदी 
उन्होंने कहा कि सड़कें और बिजली बहुत कम जगह पर थी। पहले हिंदु-मुसलमान में झगड़ा होता था। हमलोगों ने 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा रही है। अब कोई झगड़ा नहीं होता है। 2016 के बाद 60 वर्ष से पुराने हिंदु मंदिरों की घेराबंदी की गई है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमलोगों ने विशेष ध्यान दिया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि 2006 में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा और मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की गई थी। तब केवल छह मेडिकल कॉलेज थे, आज 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 15 साल सत्ता में रहे, उन्होंने विकास नहीं किया, सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: CM नीतीश कुमार ने शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड; बताया, शिक्षा की हालत कैसी थी, अब क्या है हाल

सभी पंचायत बनेगा विवाह भवन 
उन्होंने घोषणा की कि सभी पंचायतों में चार करोड़ की लागत से विवाह भवन बनाए जाएंगे और 430 नई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें कई योजनाएं मधेपुरा जिले की भी हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकास की रफ्तार और तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि जिले में सड़क, पुल-पुलिया और जलाशयों के निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं, वहीं मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने और शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पोशाक योजना, साइकिल योजना, पेंशन योजना और फ्री बिजली योजना को बिहार के सामाजिक परिवर्तन की रीढ़ बताया। महिलाओं के सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है।

रोजगार सृजन करने वाली है नीतीश सरकार
सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि मधेपुरा की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाइए, ताकि बिहार का विकास निरंतर जारी रहे। मौके पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार रोजगार सृजन करने वाली सरकार है। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। वहीं एमएलसी ललन सर्राफ ने भी जनता से एनडीए प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। मंच पर उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा और एमएलसी ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। जनसभा में चारों विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed