सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election : CM Yogi Adityanath targeted congress party RJD party in NDA alliance rally Supaul Bihar news

Bihar Election: 'जिन्होंने चारा खाया, जमीन हड़पी, वे कर रहे नौकरी की बात', सीएम योगी का महागठबंधन पर निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुपौल जिला अंतर्गत छातापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भीमपुर के लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जानें महागठबंधन और आरजेडी को लेकर क्या कहा?

Bihar election : CM Yogi Adityanath targeted congress party RJD party in NDA alliance rally Supaul Bihar news
लोगों का अभिवादन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में 11 नवंबर को होने वाले मतदान से यह तय होगा कि राज्य विकास और सुशासन की तरफ बढ़ेगा या फिर जंगलराज की ओर लौटेगा। यही वह धरा है, जहां माता जानकी ने जन्म लिया। जिसने देश को महावीर दिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शारदा सिन्हा जैसी विभूतियों को जन्म दिया। शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी गीतों के माध्यम से भाषा को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। ऐसा बिहार कैसे बीमारू बन गया? यह बातें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुपौल जिला अंतर्गत छातापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भीमपुर के लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मैदान में कही।
Trending Videos


'राजद के शासनकाल में अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था'
वह एनडीए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। योगी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट की अपील की। कहा कि कांग्रेस एवं राजद के शासनकाल में अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। जिन्होंने चारा खा लिया, जमीन हड़प ली, वे नौकरी देने की बात कर रहे हैं। यह गठबंधन नहीं, जनता को धोखा है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को आयुष्मान में मुफ्त इलाज, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ परिवार को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बुलडोजर वहीं चलता है, जहां माफिया और अपराध पलते हैं'
हमने कहा था, मंदिर वहीं बनाएंगे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार है। अब सीतामढ़ी में मइया का भव्य मंदिर के निर्माण का भाजपा ने संकल्प लिया है। बुलडोजर वहीं चलता है, जहां माफिया और अपराध पलते हैं। अगर बिहार को समृद्ध और सुरक्षित बनाना है तो एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाना है। यह लहर नहीं, प्रचंड जन समर्थन है। परिणाम बताएगा कि बिहार फिर सुशासन चुनेगा।

विपक्षियों ने ज्ञान की धरती को दिलाई जंगलराज से पहचान
योगी ने कहा कि जिस बिहार ने नालंदा जैसा विश्वविद्यालय था, जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, उस बिहार की पहचान आज के विपक्षियों ने जंगलराज से बना दी। तब यहां की साक्षरता दर सबसे कम थी। परिवारवाद, जातीय हिंसा हावी थी। राजद-कांग्रेस का गठबंधन एक धोखा है। ये नौकरी क्या देंगे? जो आपकी जमीन हड़प लेते हैं, पशुओं का चारा तक खा गए, विकास उनका एजेंडा कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी के माफियाओं की हालत क्या है, यह आपने देखा होगा। उनके लिए दो ही जगह है। या तो यमराज के पास या यूपी से बाहर। माफियाओं ने अपराध से जो संपत्ति बनाई है, सरकार उसे कब्जे में लेकर गरीबों के लिए आवास बना रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

राजद के शासन में हुए 30 हजार से ज्यादा अपहरण
उन्होंने कहा कि राजद के शासन में बिहार में 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए। कोई सुरक्षित नहीं था, न बहनें, न डॉक्टर, न इंजीनियर। बिहार को एक परिवार की बपौती बनाकर रख दिया था। जिन लोगों ने बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, वे लोग आज बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके आपके बीच में चुनाव में आ रहे हैं। आपको लालच देने का प्रयास कर रहे हैं। जिन लोगों का अतीत कलंकित और काला है, उन पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। राजद ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोक दी। उत्तर प्रदेश में उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed