सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Election: In Madhepura, MP CM Mohan Yadav says BJP believes in politics of development, not caste

Bihar Election: 'जाति नहीं, विकास की राजनीति में है भाजपा का विश्वास', मोहन यादव का राहुल गांधी पर भी हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मधेपुरा में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विशेषता है कि वह जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है।
 

Bihar Election: In Madhepura, MP CM Mohan Yadav says BJP believes in politics of development, not caste
मधेपुरा में प्रचार सभा को संबोधित करते एमपी सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले के चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मधेपुरा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। शहर के रासबिहारी हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कविता कुमारी साहा के समर्थन में जनता से अपार वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

Trending Videos

 
‘प्रतिभा को बीजेपी देती है सम्मान’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग, हर समाज को आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में न कोई विधायक था, न सांसद, न मंत्री। मुख्यमंत्री बनने की तो कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन भाजपा ने एक किसान और यादव परिवार के व्यक्ति को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी। यही भाजपा की विशेषता है कि वह जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महागठबंधन के नेताओं पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ देश को नई दिशा दे रहे हैं। मोहन यादव ने राहुल गांधी के छठ पूजा पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान बिहार की आस्था का अपमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: 'घर से उसी को निकलने दो जो हमारे पक्ष में वोट करे!' ललन सिंह का वीडियो वायरल; एफआईआर हुई दर्ज
 

Bihar Election: In Madhepura, MP CM Mohan Yadav says BJP believes in politics of development, not caste
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : ANI

दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में तेजस्वी यादव के साथ जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी वोट के लिए ड्रामा करते हैं। नरेंद्र मोदी को छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए। आप वोट के लिए उनसे कोई भी ड्रामा करवा लो वो कर देंगे। इसी दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के स्वास्थ्य सवाल खड़े किए थे। गांधी ने कहा था कि नीतीश कुमार खुद कोई फैसला नहीं ले रहे हैं, वो रिमोट से चल रहे हैं। बीजेपी वाले उन्हें चला रहे हैं। दिल्ली से उन्हें कंट्रोल किया जा रहा है। उनके आसपास भी अपने लोग रखे जा रहे हैं।
 
एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील
इधर, मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए हर संभव सहायता दे रहे हैं और राज्य में विकास की गति को और तेज करने की जरूरत है। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मधेपुरा की जनता कविता कुमारी साहा को अपार मतों से विजयी बनाकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे।


यह भी पढ़ें- Bihar Election: भाजपा के पूर्व मंत्री ने NDA सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 62 हजार करोड़ का हुआ घोटाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed