सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Election: Mahagatbandhan fielding two new faces three crorepatis for all seats in Supaul news in hindi

Bihar Election: सुपौल की सभी सीटों पर महागठबंधन के दो नए चेहरे, 3 करोड़पतियों पर दांव; एक ने सरकारी नौकरी छोड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: महागठबंधन ने सुपौल, त्रिवेणीगंज और छातापुर में अपने प्रत्याशी को रिपीट किया है। वहीं निर्मली और पिपरा में नए चेहरे को मौका मिला है। दोनों पूर्व में सरकारी सेवक रहे हैं। राजद से पूर्व आईआरएस बैद्यनाथ मेहता सबसे अमीर तो कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी सबसे कम संपत्ति वाले हैं।

Bihar Election: Mahagatbandhan fielding two new faces three crorepatis for all seats in Supaul news in hindi
सुपौल की चार विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल की सभी पांच विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की वापसी गुरुवार को है। अब तक जिले में कुल 49 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। एनडीए की ओर से जहां सभी प्रत्याशियों का नामांकन पूर्व में ही कर लिया गया। वहीं महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों ने अंतिम दिन सोमवार को नामांकन पत्र दायर किया। इन प्रत्याशियों द्वारा जमा कराए गए शपथपत्र के अनुसार, पांच में से तीन अभ्यर्थी करोड़पति हैं। खास बात यह है कि महागठबंधन की ओर से सुपौल, त्रिवेणीगंज और छातापुर में अपने प्रत्याशी को रिपीट किया गया है।

Trending Videos


वहीं निर्मली और पिपरा में नए चेहरे को मौका मिला है। निर्मली से राजद प्रत्याशी व पूर्व आईआरएस अधिकारी रहे 56 वर्षीय बैद्यनाथ मेहता के पास कुल 05 करोड़ 18 लाख 48 हजार 677 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 40990 रुपए नगद सहित कुल 77 लाख 28 हजार 677 रुपए की चल और 04 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठूठी निवासी लक्ष्मण मेहता के पुत्र बैद्यनाथ ने वर्ष 2023 में सरकारी सेवा से वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 के लोकसभा में चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे। उन्होंने वर्ष 1988 में बीएनएमयू मधेपुरा से बीकॉम उत्तीर्ण किया। उन पर कुल 02 करोड़ 46 लाख 68 हजार 307 रुपए का लोन है। वहीं उनकी पत्नी के पास 28118 रुपए नगद सहित कुल 05 करोड़ 65 लाख 19 हजार 359 रुपए की चल और 11 करोड़ 15 लाख 15 हजार 807 रुपए की अचल संपत्ति है। साथ ही 09 करोड़ 46 लाख 17 हजार 835 रुपए का लोन है। बैद्यनाथ की आमदनी उनका पेंशन और व्यवसाय से है, जबकि पत्नी भी व्यवसायी हैं।

सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर मैदान में उतरे अनील के पास 87 लाख की संपत्ति
पिपरा से भाकपा माले का उम्मीदवार घोषित होने के बाद बीते 16 अक्टूबर को सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर चुनाव मैदान में उतरे 51 वर्षीय अनील कुमार के पास कुल 87 लाख 03 हजार 447 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। किशनपुर प्रखंड के थरबिट्टा वार्ड 14 निवासी मुक्ती नाथ यादव के पुत्र अनील ने वर्ष 2002 में बिरसा कृषि विवि रांची से कृषि संकाय में बीएससी उत्तीर्ण किया है। उनके पास 41 हजार नगद सहित कुल 07 लाख 03 हजार 447 रुपए की चल और 80 लाख की अचल संपत्ति है। साथ ही 03 लाख रुपए का लोन है। जबकि पत्नी प्रधानाध्यापिका हैं और उनके पास 46500 रुपए नगद सहित कुल 10 लाख 24 हजार 409 रुपए की चल और 85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। अनील पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पढे़ं; वैशाली में बीजेपी प्रचार गाड़ी पर हमला, पोस्टर फाड़े और मोबाइल भी छीना; पुलिस जांच में जुटी

सुपौल से दूसरी बार चुनाव में उतरे मिन्नतुल्लाह के पास सबसे कम संपत्ति
सुपौल से लगातार दूसरी बार कांग्रेस की उम्मीदवारी हासिल करने वाले 42 वर्षीय मिन्नतुल्लाह रहमानी के पास महागठबंधन उम्मीदवारों में सबसे कम संपत्ति है। सदर प्रखंड के चकडुमरिया पुनर्वास वार्ड 10 निवासी हाशीम सैयद के पुत्र मिन्नतुल्लाह ने वर्ष 2000 में पटना के आरएलएसवाय कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है। वह कृषि से आमदनी करते हैं और पत्नी गृहिणी है। मिन्नतुल्लाह के पास 43 हजार नगद सहित कुल 01 लाख 42 हजार 977 रुपए की चल और 23 लाख की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 27 हजार नगद सहित कुल 13 लाख 62 हजार 495 रुपए की चल संपत्ति है। मिन्नतुल्लाह की उम्मीदवारी आखिरी समय में तय हुई।

त्रिवेणीगंज से प्रत्याशी राजद जिलाध्यक्ष संतोष के पास 1.60 करोड़ की संपत्ति
राजद के जिलाध्यक्ष व त्रिवेणीगंज से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे 39 वर्षीय संतोष कुमार के पास कुल 01 करोड़ 60 लाख 20 हजार 725 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे वार्ड 10 निवासी पूर्व सांसद महेंद्र नारायण सरदार के पुत्र संतोष ने वर्ष 2007 में एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर से बीए उत्तीर्ण किया है। कृषि से आमदनी करने वाले संतोष के पास कुल 01 लाख 90 हजार रुपए कैश सहित 05 लाख 20 हजार 725 रुपए की चल और 01 करोड़ 55 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी गृहिणी पत्नी के पास 25 हजार रुपए नगद सहित कुल 08 लाख 11 हजार रुपए की चल संपत्ति है।

छातापुर में पेशे से डॉक्टर विपीन के पास 1.54 करोड़ की संपत्ति, 1.32 करोड़ का लोन
राजद की टिकट पर दूसरी बार किस्मत आजमा रहे 45 वर्षीय विपीन कुमार सिंह पेशे से चिकित्सक हैं। उनके पास 01 करोड़ 53 लाख 89 हजार 482 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। छातापुर प्रखंड के झखारगढ़ सुरपतगंज निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र विपीन ने वर्ष 2006 में रांची विवि से एमबीबीएस और फिर कोल्हान विवि अंतर्गत एसबीबीएस मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर से एमडी उत्तीर्ण किया है। उनके पास 5.21 लाख रुपए नगद सहित 69 लाख 89 हजार 482 रुपए की चल और 84 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। साथ ही 01 करोड़ 32 लाख 18 हजार 946 रुपए का लोन है। जबकि पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं और उनके पास 02 लाख 05 हजार रुपए नगद सहित कुल 62 लाख 68 हजार 516 रुपए की चल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed