सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unidentified assailants shot 4-year-old girl bullet passed through her head

Saharsa: 4 साल की मासूम को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा में घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय संजना को अज्ञात शख्स ने सिर में गोली मारी। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी।

Unidentified assailants shot 4-year-old girl bullet passed through her head
अज्ञात बदमाशों ने 4 साल की मासूम को मारी गोली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में घर के बाहर खेल रही महज चार साल की एक मासूम बच्ची को किसी अज्ञात शख्स ने पीछे से गोली मार दी। गोली सिर के आर-पार निकल गई, जिससे बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, घायल बच्ची की पहचान विकास शर्मा की चार वर्षीय बेटी संजना कुमारी के रूप में हुई है। संजना अपने दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। एक आम सुबह जब बच्ची घर के पास खेल रही थी तभी अचानक गोली चलने की जोरदार आवाज ने पूरे परिवार को हिला दिया। जब घरवाले बाहर दौड़कर पहुंचे तो संजना खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की हालत गंभीर
परिजन बिना एक पल गंवाए बच्ची को लेकर सहरसा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। इलाज कर रहे डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मासूम की हालत बेहद गंभीर है और मेडिकल टीम उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

सदमे में परिवार
इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बच्ची के दादा सूर्यनारायण दास ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे काम के लिए निकले थे तभी उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिवार के लोग यह समझ पाने में बिल्कुल असमर्थ हैं कि इतनी छोटी बच्ची से आखिर किसकी क्या दुश्मनी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान सभा की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या बनी वजह?

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस टीम घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर चुकी है। अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed