{"_id":"69c8fb06c3deabeb7408225a","slug":"bseb-class-10th-result-2026-live-bihar-board-10-high-school-result-madhepura-matric-topper-madhepura-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-4103172-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result : छात्र नवरत्न ने टॉप-10 में बनाई जगह, प्रदेश में प्राप्त किया छठा स्थान; जानें क्या है सपना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSEB 10th Result : छात्र नवरत्न ने टॉप-10 में बनाई जगह, प्रदेश में प्राप्त किया छठा स्थान; जानें क्या है सपना?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
नवरत्न कुमार, मैट्रिक टॉपर मधेपुरा
विज्ञापन
बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीनगर के छात्र नवरत्न कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
नवरत्न कुमार की इस सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से पढ़ाई की और यह मुकाम हासिल किया। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें राज्य स्तर पर पहचान दिलाई है।
नवरत्न बलुआहा गांव के निवासी हैं
नवरत्न कुमार भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के बलुआहा गांव के निवासी हैं। उनके पिता सुभाष यादव पेशे से किसान हैं, जबकि माता द्रोपदी देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग किया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
ये भी पढ़ें- Live BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, टॉप 10 में 139 बच्चे शामिल
उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने नवरत्न कुमार की इस सफलता पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नवरत्न कुमार का सपना आगे IAS बनकर देश की सेवा करना है। इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने नवरत्न को बधाई दी है।
Trending Videos