बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Crime Brick Kiln Owner Chunnu Mukhia Arrested for Attempted misdeed of Mother and Daughter

Saharsa: भट्ठे पर मां-बेटी से दरिंदगी, विरोध करने पर मारी गोली; चुन्नू मुखिया और मुंशी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सहरसा में भट्ठा मालिक चुन्नू मुखिया ने मजदूर की पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Saharsa Crime Brick Kiln Owner Chunnu Mukhia Arrested for Attempted misdeed of Mother and Daughter
भट्ठा मालिक चुन्नू मुखिया और मुंशी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ भट्ठा मालिक ने दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला के द्वारा अपनी और बेटी की अस्मत बचाने के लिए विरोध किया गया तो बौखलाए आरोपी ने उसे गोली मार दी। हालांकि, सहरसा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मो. आवेश करनी उर्फ चुन्नू मुखिया और मुंशी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos


सदर थानाध्यक्ष को रविवार की दोपहर सूचना मिली कि भट्ठा मालिक  मालिक चुन्नू मुखिया अपने ही भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें कर रहा है। जैसे ही महिला ने इस घिनौनी करतूत का पुरजोर विरोध किया आरोपी ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पास एयर गन भी बरामद हुई
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रक्षित और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। नाबालिग बच्ची को सकुशल मुक्त कराया गया। एफएसएल और जिला सूचना इकाई की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर छापेमारी कर चुन्नू मुखिया और मुंशी अमित कुमार को दबोचा गया। आरोपियों के पास से एक एयर गन भी बरामद हुई।

कई महिलाओं और बच्चियों के साथ कर चुका है छेड़खानी
प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भट्ठा मालिक पहले भी वहां काम करने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। घायल महिला के पति और पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर सदर थाना और महिला थाना में पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट

पुराना अपराधी है चुन्नू मुखिया
गिरफ्तार भट्ठा मालिक चुन्नू मुखिया इलाके का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। सहरसा, बिहरा और सौरबाजार थानों में उस पर कुल 33 संगीन मामले दर्ज हैं। 1995 से आपराधिक दुनिया में सक्रिय इस आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और दंगा-फसाद जैसे जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
सहरसा पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed