सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : district administration launched anti encroachment drive in Supaul Bihar news

Bihar News: अतिक्रमण हटाओ या दिखावा? कार्रवाई के बाद फिर सजी दुकानें, जुर्माने में भी घालमेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

डीएम सावन कुमार के निर्देश पर सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू के नेतृत्व में हुसैन चौक से लोहिया नगर चौक तक कार्रवाई की गई, कई दुकानों का सामान जब्त हुआ और जुर्माना भी वसूला गया।

Bihar News : district administration launched anti encroachment drive in Supaul Bihar news
प्रशासन द्वारा खाली कराया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय में शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्ति अभियान के दौरान प्रशासन का अजब-गजब खेल देखने को मिला। जाम की समस्या को लेकर छह दिन पहले व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद डीएम सावन कुमार के निर्देश पर शहर में अभियान चलाया गया। लेकिन यह कार्रवाई ज्यादा देर तक असरदार नहीं दिखी। कुछ ही मिनटों में हालात फिर से पहले जैसे नजर आने लगे।

Trending Videos


हुसैन चौक से लोहिया नगर चौक तक चली कार्रवाई

सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत हुसैन चौक से की गई। टीम महावीर चौक, गांधी मैदान होते हुए लोहिया नगर चौक तक पहुंची। इस दौरान नाले से बाहर सजी कई दुकानों का सामान जब्त कर ट्रैक्टर पर लोड किया गया। कुछ दुकानों का सामान जेसीबी से भी हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसका मुख्य उद्देश्य शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। उन्होंने बताया कि कई दुकानदार अपना सामान दुकान के बाहर फैला देते हैं और कुछ फुटकर विक्रेता सड़क पर दुकान लगाकर वाहनों की आवाजाही में बाधा पैदा करते हैं। इसी को देखते हुए कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सदर एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद सिंह, ट्रैफिक डीएसपी कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पार्किंग स्थल पर ही सज रही हैं दुकानें

नगर परिषद की ओर से गांधी मैदान दुर्गा मंदिर से अंबेदकर चौक तक पार्किंग स्थल चिह्नित किया गया है और इसके लिए निविदा भी निकाली गई है। लेकिन यहां वाहनों की पार्किंग के बजाय फुटकर दुकानें सज रही हैं। अभियान के दौरान यह मामला खुलकर सामने आया। महाराष्ट्र निवासी फर्नीचर कारोबारी शंकर चौहान ने बताया कि गांधी मैदान के किनारे दुकान लगाने के लिए उससे रोजाना 200 रुपये की मांग की गई। लेकिन जब उसने दुकान सजा ली तो प्रशासन ने उसे अतिक्रमण बताकर हटाने को कह दिया। अन्य फुटकर विक्रेताओं ने भी दावा किया कि वे दुकान लगाने के बदले नियमित राशि का भुगतान करते हैं।


पढ़ें- Bihar News: कॉलेज के मैदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पास से ‘तनी..हनी..जयश्री’ लिखा पत्र और जहर बरामद

300 मीटर आगे बढ़ते ही फिर सजी दुकानें

हुसैन चौक से लोहिया नगर चौक तक प्रशासन की टीम जैसे-जैसे अतिक्रमण हटाती आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे पीछे दुकानें फिर से सजती चली गईं। टीम के 200 से 250 मीटर आगे बढ़ते ही दुकानदार और फुटकर विक्रेता दोबारा अपनी जगह कब्जाने में जुट गए। फुटकर विक्रेताओं का कहना था कि जब वे रोजाना दुकान लगाने के लिए बट्टी देते हैं तो फिर दुकान क्यों नहीं लगाएंगे? नतीजा यह रहा कि कार्रवाई के कुछ ही मिनटों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।

60 हजार के बजाय वसूले गए सिर्फ 6600 रुपये

अभियान के दौरान प्रशासन ने जुर्माना भी वसूला। लेकिन यहां भी घालमेल सामने आया। एसडीएम, एसडीपीओ और ईओ ने अतिक्रमणकारियों से 5 हजार रुपये प्रति दुकान चालान वसूलने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से 12 दुकानदारों से कुल मिलाकर सिर्फ 6600 रुपये की वसूली की गई। यानी जहां 60 हजार रुपये वसूले जाने थे, वहां बहुत कम राशि ली गई। ईओ अरविंद सिंह ने बताया कि दुकानदार 5 हजार रुपये का चालान देने को तैयार नहीं थे, इसलिए कम राशि लेकर चालान वसूला गया। अब संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्किंग स्थल पर दोबारा दुकान सजाई गई तो उसे जेसीबी से हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed