Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"69bb602ba5ada8ada30f7683","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:40 PM, 19-Mar-2026
Patna: नई पीढ़ी को परंपरा से जोड़ने की पहल, पटना के महावीर मंदिर ने जारी किया विक्रम संवत् 2083 का कैलेंडर
Patna: पटना के महावीर मंदिर द्वारा विक्रम संवत् 2083 का विशेष दीवार कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें पारंपरिक पंचांग के अनुसार महीनों और तिथियों को सरल रूप में दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय तिथि गणना और संस्कृति से जोड़ना है, साथ ही प्रमुख व्रत और पर्वों की जानकारी भी इसमें शामिल की गई है। और पढ़ें05:26 PM, 19-Mar-2026
Bihar : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल, फूंका पीएम का पुतला; कहा-कंप्रोमाइज प्रधानमंत्री नहीं चलेगा
Congress Party Protest : बिहार कांग्रेस पार्टी ने एलपीजी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने पीएम मोदी और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन करने वाले, 'सिलेंडर का दाम कम करो, आम आदमी पर अत्याचार बंद करो' के नारे लगा रहे थे। और पढ़ें05:22 PM, 19-Mar-2026
Bihar News: पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर चल रहा था धोखाधड़ी का खेल, महिलाओं को लगाया लाखों का चूना
Bihar News: वैशाली के राघोपुर में फर्जी कंपनी गोल्ड कैपिटल सर्विस लिमिटेड के जरिए महिलाओं को लोन का झांसा देकर पहले सामान खरीदने के नाम पर पैसे जमा कराए गए और फिर ऑफिस बंद कर लूटेरे फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सामान जब्त किया है और आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें04:55 PM, 19-Mar-2026
Bihar News: हाइवा ने साइकिल सवार को 25 मीटर तक घसीटा; क्षत-विक्षत हुआ शव, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
Bihar News: सहरसा के रामपुर ईटहरा बाईपास पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर 25 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और ट्रक के खलासी को पकड़ लिया। और पढ़ें04:48 PM, 19-Mar-2026
Bihar News: खेल के पैसे से ‘खेल’, हेडमास्टर-सप्लायर के गठजोड़ ने मोतिहारी में बिना सामान खरीदे उड़ाई रकम
Bihar News: मोतिहारी के ढाका प्रखंड में स्कूलों के लिए आई खेल सामग्री की राशि में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है। आरोप है कि बिना सामान खरीदे ही भुगतान कर दिया गया, जिसमें अधिकारियों, हेडमास्टरों और सप्लायर की मिलीभगत सामने आ रही है। और पढ़ें04:29 PM, 19-Mar-2026
Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर बवाल; बोतल में पेट्रोल ले पहुंचा छात्र, दी आत्मदाह की धमकी
Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में छात्र नेताओं के विरोध ने उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब एक छात्र नेता पेट्रोल लेकर आत्मदाह की धमकी देते हुए सीनेट हॉल में पहुंच गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया और कार्यक्रम रात में 9 बजे खत्म हुआ। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 19-Mar-2026
Bihar: नालंदा में अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Bihar: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें फंसे छात्रों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकाला गया, लेकिन दो की जान नहीं बच सकी जबकि अन्य का इलाज जारी है। और पढ़ें04:00 PM, 19-Mar-2026
Bihar: कोचिंग के बहाने भागे प्रेमी युगल, मंदिर में रचाई शादी, पुलिस पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा
Bihar: बिहार के जमुई में एक बालिग प्रेमी जोड़े ने परिवार की असहमति के बावजूद घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। शादी का वीडियो वायरल होने और जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, लेकिन बालिग होने के कारण बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया। और पढ़ें03:33 PM, 19-Mar-2026
Bihar News: CM का कार्यक्रम खत्म होते ही शुरू हो गई लूट, आलू-प्याज लेकर भागते अफसर का वीडियो हुआ वायरल
मुंगेर में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वे हेलीकॉप्टर से पोलो मैदान पहुंचे, जहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 87 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।और पढ़ें
03:20 PM, 19-Mar-2026