सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar inaugurates and lays foundation of projects worth 87.18 crore in Munger

Bihar: मुंगेर को CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, डिप्टी CM ने मरीन ड्राइव और सोलर प्लांट बनाने का किया एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुंगेर में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले को जहां 87 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वहीं उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में मरीन ड्राइव, एक्सप्रेसवे और देश के सबसे बड़े सोलर प्लांट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा कर विकास को नई दिशा देने का दावा किया।

CM Nitish Kumar inaugurates and lays foundation of projects worth 87.18 crore in Munger
मुंगेर पहुंचे सीएम का स्वागत करते नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से पोलो मैदान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव रंजन सिंह तथा बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी  भी मौजूद रहे।

Trending Videos


जिले को दी करोड़ों की सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 87 करोड़ रुपये की लागत से बने 52 नवनिर्मित भवनों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही 26 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम सफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित हुआ। पोलो मैदान पर उतरने के बाद उन्होंने संग्रहालय के समीप बने जिला उद्योग केंद्र का उद्घाटन किया और कष्टहरणी घाट पर गंगा पथवे के प्रस्तावित एलाइंमेंट का अवलोकन किया। इसके अलावा पंचायती राज सभागार तथा भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ सीएम ने की समीक्षा बैठक
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने वर्ष 2005 के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, सड़क और बिजली के क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता के हित में निरंतर काम कर रही है।

मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव का निर्माण
वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुंगेर के सफियाबाद से भागलपुर तक करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा रक्सौल से हल्दिया तक बनने वाले एक्सप्रेसवे से कोलकाता की दूरी घटकर 5 से 6 घंटे रह जाएगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

कजरा में बनेगा देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट
उन्होंने यह भी कहा कि लखीसराय के कजरा में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उपमुख्यमंत्री ने मुंगेर को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना का भी उल्लेख किया, जिसमें मां चंडिका स्थान, सीताकुंड, तेलडीहा मंदिर और भीमबांध जैसे स्थलों का विकास शामिल है।

ये भी पढ़ें: बिहार का बेटा शहीद, कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए सीताराम यादव वीरगति को प्राप्त

गिनाई सरकार की उपलब्धियां
उपमुख्यमंत्री ने राज्य में बुनियादी ढांचे में हुए विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कों का नेटवर्क 6 हजार किलोमीटर से बढ़कर करीब 1.40 लाख किलोमीटर हो गया है, जबकि राज्य का बजट 23 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है और आगे भी उद्योग, आईटी तथा डिफेंस सेक्टर में निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। वहीं, लखीसराय के कजरा में आयोजित जनसभा में भी डिप्टी सीएम ने क्षेत्रीय विकास पर जोर देते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आने वाले वर्षों में पलायन की समस्या को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed