Bihar : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल, फूंका पीएम का पुतला; कहा-कंप्रोमाइज प्रधानमंत्री नहीं चलेगा
Congress Party Protest : बिहार कांग्रेस पार्टी ने एलपीजी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने पीएम मोदी और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन करने वाले, 'सिलेंडर का दाम कम करो, आम आदमी पर अत्याचार बंद करो' के नारे लगा रहे थे।
विस्तार
बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने आज पटना की सड़कों पर बिहार सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंप्रोमाइज पीएम नहीं चलेगा, 56 इंच का सीना कहां है, जवाब दो, एलपीजी की किल्लत क्यों? मोदी सरकार जवाब दो, के खूब नारे लगाए। आज कांग्रेस का यह प्रदर्शन इनकम टैक्स गोलंबर पर हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आधारकार्ड में सुधार करवाने में लोगों के छूट रहे हैं पसीने, पटना जीपीओ में लग रही है रोज भीड़
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है और आम जनता को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गैस के लिए लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश ने सीएम पद पर खेल दिया दांव? पिछली बार नहीं मानी थी भाजपा ने बात; किस नाम को लेकर क्या चल रहा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार की नाकामी और कुप्रबंधन का सीधा उदाहरण है। सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है, जबकि प्रधानमंत्री और उनके मंत्री केवल प्रचार में व्यस्त हैं। राजेश राम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से त्रस्त है। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों के घरों का चूल्हा ठंडा कर दिया है, जबकि लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.