सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-day Joda fair begins with Nagar Kirtan

Meerut News: नगर कीर्तन के साथ तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Three-day Joda fair begins with Nagar Kirtan
करतब दिखाते गतका दल के सदस्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
किशनपुर में नगर कीर्तन निकाला, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। क्षेत्र के किशनपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में 78वें तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य नगर कीर्तन के साथ हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर संतपुरा, लतीफपुर और कंकरखेड़ा होते हुए पुनः किशनपुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा जलपान व लंगर की व्यवस्था की।
नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। सबसे आगे बैंडबाजे के साथ गुरुवाणी का पाठ किया जा रहा था। इसके पीछे गतका पार्टी के निहंगों ने चक्र, तलवार, भाला और बरछी जैसे पारंपरिक शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु मार्ग में सफाई करते और पानी का छिड़काव करते हुए चल रहे थे, जिससे सेवा भाव की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात विशेष पोशाक में सजे पंज प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे फूलों से सुसज्जित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाली गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सरबजीत सिंह ने बताया कि रात्रि में कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने संगतों को गुरुवाणी का रसपान कराया। शुक्रवार को प्रातः निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी।


बरसात में भी अटूट रही आस्था
मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहा। नगर कीर्तन के दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने नगर कीर्तन में भाग लिया और गुरु की महिमा का गुणगान किया।

करतब दिखाते गतका दल के सदस्य स्रोत संवाद

करतब दिखाते गतका दल के सदस्य स्रोत संवाद

करतब दिखाते गतका दल के सदस्य स्रोत संवाद

करतब दिखाते गतका दल के सदस्य स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed