{"_id":"69c0c90ea81fc2aa2402ce39","slug":"india-russia-trade-talks-to-be-held-in-meerut-russian-delegation-to-visit-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India-Russia Trade: भारत-रूस व्यापार पर मेरठ में आज द्विपक्षीय वार्ता, रूसी प्रतिनिधिमंडल करेगा दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Russia Trade: भारत-रूस व्यापार पर मेरठ में आज द्विपक्षीय वार्ता, रूसी प्रतिनिधिमंडल करेगा दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में भारत-रूस व्यापार और निवेश को लेकर आज अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। रूसी प्रतिनिधिमंडल शहर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेगा।
भारत और रूस
- फोटो : FERRPIC
विज्ञापन
विस्तार
भारत और रूस के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मेरठ में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए रूस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शहर पहुंचेगा।
बायो एनर्जी प्लांट के साथ शुरू होगा कार्यक्रम
दौराला मोहानीपुर स्थित महलका बायो एनर्जी प्लांट के टेस्ट रन के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचेगा। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर के स्वागत उद्बोधन से होगी, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया जाएगा।
Trending Videos

व्यापार और निवेश पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान भारत-रूस व्यापार, निवेश और शहरी विकास के क्षेत्रों में सहयोग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही मेरठ शहर के विकास कार्यों और निवेश संभावनाओं का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे और संभावित व्यापारिक साझेदारियों पर चर्चा करेंगे।
कई गणमान्य रहेंगे मौजूद
बैठक में रूस के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मॉस्को से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।