सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: District Animal Husbandry Officer seriously burnt in fire that broke out in Scorpio

Bihar News: मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी गंभीर रूप से झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Sep 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: अहले सुबह स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकलने के लिए आवाज दी तो वे तुरंत घर से बाहर निकले। इसी दौरान गाड़ी से बह रहे डीजल पर पैर फिसलने से वे गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए।

Bihar News: District Animal Husbandry Officer seriously burnt in fire that broke out in Scorpio
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नरियार स्थित एक मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

Trending Videos

इसी दौरान घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे 58 वर्षीय जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कुमोद कुमार आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। वे मूल रूप से छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले एक वर्ष से सहरसा में जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। वर्तमान में वे नगर निगम वार्ड संख्या 11, नरियार स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नक्सल प्रभावित डुमरिया में DM व SSP ने बूथों का किया निरीक्षण, सभी नक्सली बूथों पर पुख्ता तैयारी

जानकारी के अनुसार, अहले सुबह स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकलने के लिए आवाज दी तो वे तुरंत घर से बाहर निकले। इसी दौरान गाड़ी से बह रहे डीजल पर पैर फिसलने से वे गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed