{"_id":"69d9eb6cb2dac6038606ad68","slug":"36-year-old-home-guard-jawan-killed-in-fatal-hit-and-run-in-saharsa-kosi-news-c-1-1-noi1476-4150784-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान भवेश कुमार की मौत हो गई। रंगीनियां शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
मृतक होमगार्ड जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक होमगार्ड जवान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
रंगीनियां शिव मंदिर के पास हुआ हादसा
यह घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनियां शिव मंदिर के पास की है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जवान को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी 36 वर्षीय भवेश कुमार (पिता-कैलु यादव) के रूप में हुई है। वे पिछले पांच वर्षों से सोनबरसा कचहरी थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात थे।
पत्नी और तीन बच्चों का सहारा छिना
भवेश कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के बड़े भाई विवेक यादव ने बताया कि भवेश ड्यूटी पूरी करने के बाद छुट्टी लेकर खेत में गेहूं का भूसा समेटने गए थे। रात करीब 10:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि वे सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो भवेश सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे और उनकी बाइक पास में गिरी हुई थी। परिजन उन्हें तुरंत सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांसें टूट गईं।
ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना
पुलिस जांच में जुटी
सदर अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी गुंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos