सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU party Shravan Kumar targeted opposition NDA party workers meeting Supaul Bihar

Bihar : हमारी योजनाओं की नकल कर रहे अन्य राज्य, फिर भी विपक्ष कह रहा नकलची, जानिए मंत्री ने क्यों कहा ऐसा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 16 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : इतनी बेटियां देश के किसी राज्य में भर्ती नहीं हुई। एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार की कई योजनाएं हैं, जिसका नकल देश के दूसरे राज्य कर रहे हैं। बावजूद विपक्ष हमें नकलची कहता है। 

Bihar News : JDU party Shravan Kumar targeted opposition NDA party workers meeting Supaul Bihar
सम्मेलन में मंचासिन मंत्री सहित अन्य।मंत्री का स्वागत करते एनडीए कार्यकर्ता।सम्मेलन में मौजूद
विज्ञापन

विस्तार

2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां हमने एक बार में 01 लाख 20 हजार शिक्षक बहाल किया। 40 हजार से अधिक बेटियों को पुलिस में भर्ती किया। इतनी बेटियां देश के किसी राज्य में भर्ती नहीं हुई। एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार की कई योजनाएं हैं, जिसका नकल देश के दूसरे राज्य कर रहे हैं। बावजूद विपक्ष हमें नकलची कहता है। यह बातें सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को सुपौल के गांधी मैदान में कही।
Trending Videos


गांधी मैदान में सोमवार को भारी बारिश के बीच एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरु हुआ। हालांकि बाद में बारिश थमी। लेकिन बारिश की वजह से गांधी मैदान तालाब में तब्दील हो गया। तीन दिन पूर्व भी यहां बारिश के बाद पंपसेट और सिसफुल टैंक के माध्यम से पानी निकाल कर मिट्टी भराई गई थी। लेकिन सोमवार अहले सुबह से हुई बारिश के बाद मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। बावजूद काफी संख्या में लोग डटे रहे। संबोधन के दौरान मंत्री का विशेष फोकस महिलाओं पर रहा। करीब 25 मिनट के भाषण में 22 मिनट वह जीविका पर ही बोले। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के माध्यम से सरकार प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वावलंबी बनाने में जुटी है। जल-जीवन-हरियाली के तहत जो तालाब विकसित किए गए हैं, आने वाले दिनों में उसमें मछली पालन के लिए भी जीविका दीदियों को ही अवसर प्रदान किया जाएगा। पशुपालन, मुर्गा पालन सहित अन्य विधाओं में पूर्व ही जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए राशि और तकनीकी सहयोग प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का समूह ही तैयार करेगा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कपड़े
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ रहे बच्चों के लिए सरकार डीबीटी के माध्यम से राशि मुहैया कराती है। लेकिन आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर जीविका दीदियों का समूह बनाया जाएगा, जिन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिले हुए कपड़े उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी दी जाएगी। सिलाई-कटाई में जानकारी रखने वाली महिलाएं इसका सदस्य होंगी। राशि समूह के खाते में जाएगी और जीविका दीदियां बच्चों के लिए कपड़े तैयार कर अपने प्रखंड क्षेत्र में सप्लाई करेंगी। इससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे। वही इन सिलाई केंद्रों पर ग्रामीण व शहरी गरीब महिलाएं भी नि:शुल्क सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना की भी विस्तृत जानकारी दी।

हारुण रशिद बोले: अल्लाह से भी ज्यादा भाजपा का डर दिखा रहा विपक्ष
बिहार विधान परिषद के पूर्व कार्यकारी सभापति हारुण रशिद ने कहा कि वर्ष 2005 में एनडीए के सरकार गठन के साथ ही बिहार में विकास के काम पटरी पर लौटने शुरु हो गए। अब बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन विपक्ष बार-बार अल्पसंख्यकों को भाजपा का डर दिखाता है। मुसलमानों को अगर खौफ होना चाहिए तो केवल अल्लाह का। लेकिन विपक्ष के लोग अल्लाह से भी ज्यादा भाजपा का डर दिखा रहे हैं, जबकि एनडीए की सरकार ने सभी समुदाय के लिए काम किया है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि आने वाले चुनावों में जो हमारे लिए काम कर रहा है, उसे और मजबूत करें, उसका साथ दें।

उर्जा मंत्री ने 40 सेकेंड में खत्म किया भाषण, सांसद ने दिलाई जंगलराज की याद
सम्मेलन के दौरान सूबे के उर्जा मंत्री सह स्थानीय विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव ने महज 40 सेकेंड में अपना भाषण खत्म किया। हालांकि उनके संबोधन के दौरान भी बारिश हो ही रही थी। उन्होंने कहा कि वे सुपौल के विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों को विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। वही सांसद दिलेश्वर कामैत ने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही 2005 से पहले के शासन को जंगलराज और अपहरण राज बताते हुए लोगों से विकास के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके अलावा सम्मेलन को सांसद सुनील कुमार, लोजपा आर के संजय सिंह, हम के राष्ट्रीय सचिव श्रवण भुइया, रालोमो के चंदन बागची, विधायक अनिरुद्ध यादव, वीणा भारती, रामविलास कामत, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, उदय गोईत आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed