{"_id":"6995bf5d3d1fc7983c03f35a","slug":"bihar-news-lawyers-13year-old-son-shot-in-head-by-bike-borne-assailants-in-saharsa-condition-critical-kosi-news-c-1-1-noi1476-3965958-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्कूल से लौट रहे छात्र को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, कोमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्कूल से लौट रहे छात्र को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, कोमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सहरसा के सिमराहा इलाके में स्कूल से लौट रहे 13 वर्षीय छात्र अंकित आनंद को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घायल छात्र फिलहाल कोमा में है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फोटो: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, अस्पताल में इलाजरत छात्र
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिमराहा इलाके में स्कूल से घर लौट रहे आठवीं कक्षा के एक छात्र को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घायल छात्र सहरसा सिविल कोर्ट के एक वकील का बेटा है। छात्र की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह कोमा में चला गया है।
Trending Videos
साइकिल से घर लौट रहा था छात्र
घटना सहरसा नगर निगम के वार्ड-04 सिमराहा की है। घायल की पहचान अनुज कुमार निराला के 13 वर्षीय पुत्र अंकित आनंद के रूप में हुई है, जो शहर के विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, अंकित सुबह 10 बजे स्कूल गया था। दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होने के बाद वह अपनी साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में सटाकर मारी गोली
छात्र के पिता और पेशे से अधिवक्ता अनुज कुमार निराला ने बताया कि उनका बड़ा बेटा ललित (8वीं का छात्र) साइकिल से घर की तरफ आधा किलोमीटर आगे निकल चुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहे छोटे बेटे अंकित को घर के पास ही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने रोका और दाहिने तरफ से सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अंकित वहीं गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए।
जिंदगी और मौत से जूझ रहा मासूम
घटना के बाद आनन-फानन में लहूलुहान छात्र को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। निजी क्लिनिक के डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्र कोमा में जा चुका है और उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खोली बिहार में शराबबंदी की पोल, बोले- शराब की हो रही होम डिलीवर
पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पिता अनुज कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए वे समझ नहीं पा रहे कि उनके बेटे पर हमला क्यों हुआ। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन