सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Truck Driver Shot Dead, 102 Sacks of Corn Looted in Brutal Highway Robbery

Bihar: 102 बोरा मक्का के लिए ली युवक की जान, ट्रैक्टर चालक की हत्या के बाद लूटा माल; पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा में 102 बोरा मक्का लूट और ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Bihar Truck Driver Shot Dead, 102 Sacks of Corn Looted in Brutal Highway Robbery
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा जिले में 102 बोरा मक्का लूट और ट्रैक्टर चालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और मृतक चालक से लूटे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। सोमवार शाम उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


सात जून की रात हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, 7 जून की रात ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार 102 बोरा मक्का लेकर वेयरहाउस की ओर जा रहा था। मक्का उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के हरैली सोनवर्षा निवासी व्यवसायी बबलू कुमार का बताया गया है। रास्ते में अपराधियों ने ट्रैक्टर को निशाना बनाया। पहले चालक को गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर मक्का से लदे ट्रैक्टर को लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को बिहारीगंज रोड स्थित एसएच-91 किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
घटना के बाद मृतक की पत्नी कविता कुमारी के आवेदन पर बिहारीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की परतें खोलीं।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहारीगंज वार्ड संख्या-7 निवासी रूपेश कुमार और सोनू कुमार उर्फ रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर चालक की हत्या करने के बाद मक्का से लदा वाहन लूट लिया गया था।

ये भी पढ़ें-  Bihar: गया में भीषण लू का कहर, आठवीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग 20 जून तक बंद; डीएम ने जारी किया आदेश

बाइक और दस्तावेज बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक पल्सर बाइक बरामद की है। इसके अलावा मृतक चालक से लूटे गए कागजात भी जब्त किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। रूपेश कुमार के खिलाफ तीन और सोनू कुमार उर्फ रॉकी कुमार के खिलाफ चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed