सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Pappu Yadav meets victims of shooting, alleges minister protecting criminals

Bihar News: गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, मंत्री पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

 पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में महाजंगलराज चल रहा है। अपराध को जाति के आइने से देखना गलत है। लेकिन मंत्री और सरकारी अधिकारी अपराधी को बचाने में लगे हैं। इसके खिलाफ वह हर लड़ाई के लिए तैयार हैं। बिहार में अब महागुंडाराज नहीं चलेगा।

Bihar News: Pappu Yadav meets victims of shooting, alleges minister protecting criminals
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरो में हुए गोलीकांड में मृतक साजन मुखिया के परिजनों से रविवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने सूबे के ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। 
Trending Videos


उन्होंने मंत्री पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराध की कोई जाति नहीं होती है लेकिन बिहार में सुशासन के नाम पर महाजंगलराज चल रहा है। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और जदयू के लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मंत्री और सरकारी अधिकारी अपराधी को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अपराधी के परिजन सुपौल के तथाकथित विश्वकर्मा के इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं। गरीब का वोट 25 साल से ले रहे हैं, लेकिन गरीबी खत्म नहीं हुई, उन्हें न्याय नहीं मिला। सुपौल में आम लोगों ने कभी आजादी नहीं देखी। अपराध के विरोध में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने लाठी चलाई। यह आतंक का राज है। सरकार जितना भी आतंक को सपोर्ट करना हो, करे लेकिन ये महागुंडाराज नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, नवादा और रजौली के विधायकों ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि चुनाव का वक्त होने की वजह से गोलीकांड के आरोपी को सरेंडर कराया गया है, अन्यथा ये लोग आरोपी पक्ष के लोगों को अपने साथ रखते हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता की वजह से वे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते लेकिन पीड़ित परिवार को मदद की है। हालांकि सहायता राशि पर सांसद ने कुछ भी बोलने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की वजह से वे अभी परिवार को छोटी सहायता ही उपलब्ध करा सके हैं। चुनाव के बाद परिवार के स्वरोजगार के लिए उनका सहयोग रहेगा। वैशाली में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पर उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 20 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी और केस के स्पीडी ट्रायल की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है। मृतक घर का इकलौता बेटा था। लिहाजा अब वे स्वयं और उनकी पत्नी सह कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन पीड़ित परिवार के लिए साथ खड़े रहेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर न्याय की लड़ाई भी लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार सांसद ने पीड़ित परिजनों को एक लाख रुपए भी दिए।

सांसद पप्पू यादव दोपहर डेढ़ बजे हेलिकॉप्टर से सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा के कोहली मैदान पहुंचे थे, जिसके बाद सड़क मार्ग से समर्थकों के साथ वे बैरो पंचायत के वार्ड 12 पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक साजन मुखिया के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सांसद ने घटना के अगले दिन पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर भी आपत्ति जताई। इधर सांसद के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed