सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Relatives Vandalize Sadar Hospital Following Death of Accident Victim Blame Doctors for Negligence

Bihar: सड़क हादसे में युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा; इलाज में देरी का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल 18 वर्षीय सौरभ की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की जान गई।

Relatives Vandalize Sadar Hospital Following Death of Accident Victim Blame Doctors for Negligence
मामले की छानबीन करने पहुंचे सदर थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में एक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में भारी बवाल मच गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती। गुस्साए लोग अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाते हुए अस्पताल से भाग गए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी 18 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उसका 18 वर्षीय साथी आनंद कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ। परिजन बताते हैं कि दोनों खेत से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो जिगरी दोस्तों की मौत, ननिहाल जाते वक्त हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

घायलों को सबसे पहले बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। परिजन का आरोप है कि अस्पताल में आने के बाद भी डॉक्टरों ने एक घंटे से अधिक समय तक दोनों घायलों का उचित इलाज शुरू नहीं किया। इसी लापरवाही के कारण सौरभ कुमार की मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनका गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे और परिसर में तोड़फोड़ की। अस्पताल का माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी में बदल गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजन भड़क गए थे। पुलिस फिलहाल परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास कर रही है और घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed