सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bihar news supaul lalitgram rajyarani express regular five days saraygarh bypass final phase

Bihar: सुपौल के यात्रियों के लिए खुशखबरी: पांच दिन चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, सरायगढ़ बायपास अंतिम चरण में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुपौल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

सुपौल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सुपौल-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के नियमित परिचालन के बाद अब सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सुपौल से सप्ताह में पांच दिन नियमित कर दिया गया है।

bihar news supaul lalitgram rajyarani express regular five days saraygarh bypass final phase
काम करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के नियमित परिचालन के बाद अब सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस को भी सुपौल से सप्ताह में पांच दिन नियमित कर दिया गया है। हालांकि, इस नियमित सेवा की प्रारंभिक तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। सुपौल-निर्मली-दरभंगा रेलखंड में सरायगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप चांदपीपर और निर्माणाधीन न्यू झाझा स्टेशन के बीच सरायगढ़ रेलवे बायपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार को यहां पटरी बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब केवल ब्लास्टिंग और गिट्टी डालने का कार्य शेष है। साथ ही झाझा गांव के पास स्टेशन का निर्माण कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है।

Trending Videos


सांसद दिलेश्वर कामैत ने बताया कि सरायगढ़ बायपास और पिपरा-त्रिवेणीगंज रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण होने के बाद जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस बायपास के बन जाने के बाद सुपौल से निर्मली, दरभंगा, पटना और नई दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सरायगढ़ स्टेशन पर सुपौल-दरभंगा रूट की ट्रेन के इंजन रिवर्सल में काफी समय लगता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। बायपास बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी और ट्रेनें सरायगढ़ के बजाय चांदपीपर और झाझा से डायवर्ट होंगी। सांसद ने यह भी बताया कि बहुत जल्द इस बायपास का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सुपौल से निर्मली-दरभंगा-पटना सहित विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों के लिए 7 से 8 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मंत्री जीवेश कुमार का पलटवार, तेजस्वी यादव पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बायपास के शुरू हो जाने से यात्रा समय में कमी आएगी और सुपौल जिले के विकास में भी तेजी आएगी। उद्योग, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रोजाना बड़ी संख्या में दरभंगा और पटना आने-जाने वाले यात्रियों को अब अधिक ट्रेन विकल्प उपलब्ध होंगे।

अब राज्यरानी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन होगा

रेलवे बोर्ड ने सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ललितग्राम तक नियमित विस्तार को स्वीकृति दे दी है। इस बाबत 12 सितंबर को पत्र जारी किया गया था। इसके अनुसार, सप्ताह में पांच दिन राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुपौल, सरायगढ़ और राघोपुर के रास्ते ललितग्राम तक चलेगी। इन पांच दिनों में ट्रेन का नंबर बदलकर 15509/10 होगा।

संपर्क अनुसार, सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन अपने पुराने नंबर 15503 के साथ सहरसा से ही चलेगी, जबकि गुरुवार और रविवार को 15504 नंबर के साथ इसका अंतिम पड़ाव सहरसा ही रहेगा। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल यह ट्रेन सहरसा के आगे स्पेशल के रूप में चलती है, जिससे सवार होने वाले यात्रियों को आरक्षित सीट के लिए दो टिकट कटवाने पड़ते थे और अधिक किराया देना पड़ता था। अब एक पीएनआर पर बुकिंग होने के कारण यात्रियों को सीट बदलने के झंझट से निजात मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के पीआरओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का नियमित परिचालन कब से होगा, इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed