सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: PACS president son shot young man after not giving cigarettes on credit murder case supaul bihar police

Bihar News: उधार में सिगरेट नहीं देने पर पैक्स अध्यक्ष के बेटे ने युवक को मारी गोली, मौत के बाद सड़क पर बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Supaul Crime News : सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो चौक पर शुक्रवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में नवहट्टा-सुखपुर रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar: PACS president son shot young man after not giving cigarettes on credit murder case supaul bihar police
सदर अस्पताल में विलाप करते परिजन।मृतक नीरज कुमार मुखिया।घटना की जानकारी लेती सदर थाने की पु
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल में सदर थाना क्षेत्र स्थित बैरो चौक पर शुक्रवार की शाम एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नवहट्टा-सुखपुर रोड को जाम कर दिया। मृतक की पहचान बैरो पंचायत वार्ड नंबर 12 निवासी किशोर मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार मुखिया उर्फ साजन के रूप में हुई है। बताया गया कि बचपन में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। तब से वह अपने ननिहाल में रह रहा था। उसकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। नीरज अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पिछले 10 वर्षों से बैरो चौक पर पान की दुकान चलाता था।
Trending Videos

उधार को लेकर विवाद और गोलीबारी:

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे नीरज अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान स्थानीय पैक्स सदस्य शंभू यादव का बेटा आदित्य कुमार दुकान पर पहुंचा और उधार में सिगरेट मांगने लगा। लेकिन आदित्य पर पहले से ही उधार बाकी था, इसलिए नीरज ने मना कर दिया। इस पर गुस्से में आदित्य ने नीरज के सीने में दो गोलियां दाग दीं।

गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल नीरज को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का विरोध, आरोपी की बाइक जब्त:
घटना के बाद आरोपी आदित्य मौके से फरार हो गया, लेकिन अपनी बाइक वहीं छोड़ गया। ग्रामीणों ने बाइक जब्त कर पुलिस को सौंप दी। युवक की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने नवहट्टा–सुखपुर रोड जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। रात 9 बजे तक जाम जारी रहा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां गंगिया देवी, नाना धोराय मुखिया और अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नीरज की नानी ने एक पुलिसकर्मी का पैर पकड़कर अपने नाती के लिए न्याय की गुहार लगाई। नीरज की शादी चार साल पहले सहरसा जिले के पुरुषोत्तम पुरीख निवासी उषा देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, दो वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार और एक वर्षीय बेटी प्यारी कुमारी।

ये भी पढ़ें- Bihar News : होमगार्ड प्रशिक्षण के दौरान कई महिला जवानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; ये निकली वजह

पुलिस की कार्रवाई
सदर थाना प्रभारी गुड्डू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पहुंची। वहीं, एसपी शरथ आर.एस. ने कहा कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed