Bihar: सहरसा में सनसनीखेज चोरी, रिटायर्ड BSF अफसर के घर से 10.5 लाख के गहने गायब, पुलिस ने शुरू की जांच
बिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही में रिटायर्ड बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े 10 लाख रुपये के सोने के गहनों की चोरी कर ली गई। परिवार शादी में शामिल होने रांची गया हुआ था, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही वार्ड 06 में रिटायर्ड बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने अपने ही छोटे भाई और उसकी पत्नी पर चोरी का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शादी में गया था परिवार, घर था सूना
सीसीटीवी कैमरा घुमाने का आरोप
पीड़ित ने अपने आवेदन में एक अहम खुलासा किया है। उनके घर के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। संजय कुमार के मुताबिक, 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उनके छोटे भाई हीरा कुमार हिमांशु उर्फ हीरा भगत ने कैमरे की दिशा घुमा दी थी। इसी आधार पर उन्होंने अपने भाई और उसकी पत्नी पर चोरी का शक जताया है।
ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास
72 ग्राम सोना चोरी, लाखों का नुकसान
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर गहनों की चोरी की। चोरी हुए सामानों में तीन भर की सोने की चेन, एक भर का झुमका, आधा भर की अंगूठी और ढाई भर का सोने का हार शामिल है। कुल मिलाकर करीब 72 ग्राम सोने के गहने चोरी हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग साढ़े 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
रविवार शाम पीड़ित ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। सदर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की प्रारंभिक जांच की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X