Bihar Cabinet: सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरी कैबिनेट में क्या सौगातें दी? 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार शाम पांच बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिवालय में हुई इस महत्त्वपूर्ण बैठक में 63 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। आइये जानते हैं सीएम किन महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी स्वीकृति दी?
विस्तार
बिहार वासियों के लिए आज खास दिन है। नई सरकार की आज दूसरी कैबिनेट की बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय में संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी अध्यक्षता में बैठक की। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, मुख्य सचिव और सभी विभागों के सचिव मौजूद रहे। कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बताया गया कि सीएम सम्राट चौधरी ने इस कैबिनेट में 63 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर सम्राट का खास फोकस
मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा पथ के अलग अलग क्षेत्रों में निर्माण की कवायद तेज करने का आदेश दिया है। उन्होंने बिदुपुर से दिघवारा उतरी गंगा पथ (56 किमी) परियोजना को पीपीपी पद्धति पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से क्रियान्वयन करवाने और डीपीआर परामर्शी एवं ट्रांजैक्शन एडवाइजर की सेवा प्राप्त करने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर अनुशंसा प्रदान कर दी गई। इसी तरह पटना के मनेर से बक्सर 90 किमी गंगा पथ, सारण के दरिहारा (कोन्हुआ) से गोपालगंज के डुमरिया घाट के बीच फोर लेन ग्रीनफील्ड पथ परियोजना को पीपीपी पद्धति पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से क्रियान्वयन करवाने और डीपीआर परामर्शी एवं ट्रांजैक्शन एडवाइजर की सेवा प्राप्त करने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर अनुशंसा प्रदान कर दी गई। कोइलवर से बक्सर तक को गंगा पथ बनाया जाएगा उसका नाम विश्वामित्र पथ होगा। वहीं बिहार सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना जू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
बिहार पुलिस में कई पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मुहर
सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा की ओर से जानकारी दी गई कि सीएम सम्राट चौधरी ने भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा एवं गयाजी में यातायात पुलिस के विभिन्न कोटियों में 485 पदों के सृजन एवं पूर्व से सृजित 1606 पदों को कर्णांकित करने की स्वीकृति प्रदान की है। वही बिहार पुलिस अवर निरीक्षक एवं इसके समकक्ष सृजित 20937 पदों में से 50% पद प्रोन्नति के लिए चिन्हित करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
पहली कैबिनेट में सीएम ने कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
