सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhepura school student murder case after illegal relationship with teacher reveal bihar news

Bihar: मासूम ने देख लिया था टीचर का राज! 6 साल के छात्र की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध छिपाने के लिए ले ली जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि बच्चे ने कथित तौर पर एक शिक्षक और स्कूल संचालक की पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 

Madhepura school student murder case after illegal relationship with teacher reveal bihar news
गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार और अंकित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 मधेपुरा के निजी स्कूल में 6 साल के मासूम की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्कूल संचालक की पत्नी का एक शिक्षक से अवैध संबंध था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



हॉस्टल में हुई थी छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जेडी पब्लिक स्कूल, खारी परमानंदपुर के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर मिली सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच
बुधवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि 7 जून को प्रशिक्षु डीएसपी सह मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरुल हक को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे रामानंद यादव के पुत्र आनंद प्रेम (6) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। साथ ही वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


मां के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतक की मां गुंजन देवी के फर्द बयान के आधार पर मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नेसार अहमद खान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका हॉस्टल संचालक सुनील कुमार की पत्नी अंजली कुमारी के साथ अवैध संबंध था। 6 जून की रात आनंद प्रेम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और शोर मचाने लगा।

राज खुलने के डर से बच्चे को कराया गया चुप
इसके बाद अंजली कुमारी के कहने पर अंकित कुमार ने बच्चे का मुंह और नाक दबाकर उसे चुप कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद जब उसने हाथ हटाया तो बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो चुकी थी।

हत्या को आत्महत्या दिखाने की रची गई साजिश
घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार के सहयोग से शव को छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं होने पर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बच्चे के शव को रस्सी के सहारे लटका दिया गया।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद ने जिला अदालत में दी जमानत अर्जी; खान सर को गिरफ्तारी से राहत; छात्रों में आक्रोश


दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस ने मामले में आरोपी अंकित कुमार तथा हॉस्टल संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कजरा निवासी अंकित कुमार और मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मरूआहा वार्ड-4 निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। दोनों को आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed