Bihar Crime: दोस्त का पत्नी से था अवैध संबंध, युवक को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
Bihar Crime: मधेपुरा के मोहनपुर गांव में युवक रवि मोहन कुमार की चाकू से गोदकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का मुख्य आरोपी विक्रम ऋषिदेव की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था।
विस्तार
मधेपुरा जिले के मोहनपुर गांव में गुरुवार रात चाकू से गोदकर की गई युवक रवि मोहन कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रवि मोहन कुमार का मुख्य आरोपी विक्रम ऋषिदेव की पत्नी के साथ करीब ढाई साल से कथित अवैध संबंध था। विक्रम कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका था।
आपत्तिजनक हालत में देख चुका था आरोपी
बताया गया कि 26 फरवरी को अपनी बहन की शादी के दिन भी विक्रम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसी समय उसने रवि मोहन की हत्या करने की ठान ली और इसकी योजना बनाने लगा। किसी को शक न हो, इसके लिए उसने होली से ठीक पहले अपनी पत्नी को मायके भेज दिया ताकि घटना के समय वह गांव में मौजूद न रहे। इसके बाद वह हत्या का मौका तलाशने लगा।
शादी समारोह के दौरान रची गई साजिश
इसी बीच 11 मार्च को पड़ोसी चंद्रमोहन मेहता की बेटी की शादी थी, जिसमें पुरैनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। बारात के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें रवि मोहन भी शामिल था।पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रम ने इसी घटना का फायदा उठाते हुए अपने चचेरे भाई सतीश कुमार के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। दोनों ने दिन में ही हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार घटनास्थल के पास छिपा दिए थे।
मक्का के खेत में ले जाकर की हत्या
रात में विक्रम और सतीश ने बहाने से फोन कर रवि मोहन को अपने साथ बुलाया और ड्रेनेज के किनारे मक्का के खेत में ले जाकर चाकू और गड़ासा से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। विरोध करने के दौरान आरोपी विक्रम को भी हल्की चोट लगी। हत्या के बाद दोनों ने हथियार ड्रेनेज के किनारे छिपा दिए, जबकि मृतक का मोबाइल फोन मक्का के खेत में एक पेड़ के नीचे जमीन में गाड़ दिया।
कपड़ों पर खून के धब्बे से खुला राज
घटना को दूसरी दिशा देने के लिए आरोपी गांव लौटकर यह अफवाह फैलाने लगा कि बारात पक्ष के 10–12 अपराधियों ने छह बाइक से आकर हमला कर हत्या कर दी। इससे गांव के लोगों और पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की गई।हालांकि शुक्रवार सुबह पुलिस और पत्रकारों द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों युवकों के बयान अलग-अलग पाए गए। साथ ही उनके कपड़ों पर काफी मात्रा में खून के धब्बे मिलने से पुलिस का शक और गहरा गया।
ये भी पढ़ें: बिहार के कुम्हारों ने आपदा को अवसर में बदला; मूर्ति छोड़ बना रहे चूल्हा, बाजार में बढ़ी मांग
हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने दोनों से अलग-अलग सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विक्रम कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार व मोबाइल फोन के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.