Bihar: शादी में शामिल होने आई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने मनचले को पिटा, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान
Bihar: सहरसा के पटुआहा में शादी समारोह के दौरान एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा में एक शादी समारोह के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी को थाने ले जाने में आक्रोशित भीड़ के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
महिषी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 45 वर्षीय पीड़िता ने सदर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 1 मई को वह सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित अपने मायके में चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद सिपु सिंह (निवासी- कपसिया, थाना- पतरघट, जिला- सहरसा) ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
कमरे में बंद कर आरोपी को बचाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से निकालकर थाने ले जाने लगी, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फिर भड़क उठा और वे पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी पर हमला करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।
ये भी पढ़ें: शादी की रंजिश बनी खूनी खेल! रात तीन बजे बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, गोलियों से दहला शिवपुरी कॉलोनी
पुलिस ने क्या बताया?
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने लाई। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.