{"_id":"69948d42b818ff16b20ecad1","slug":"minor-lured-and-molest-condition-worsened-after-being-given-abortion-pills-accused-arrested-bihar-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाने से बिगड़ी हालत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाने से बिगड़ी हालत, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहरा थाना सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
विस्तार
सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को गांव का ही एक युवक अक्सर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था। आरोप है कि इस दौरान वह किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बात तब बिगड़ गई जब आरोपी ने गर्भपात कराने की नीयत से पीड़िता को एक टैबलेट (दवा) खिला दी। दवा खाते ही किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है और सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: ढाई साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची
पुलिस का बयान
बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पीड़िता की मां के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन