सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   saharsa bihar state annual dental conference indian dental association expert training

Bihar News: सहरसा में तीन दिवसीय बिहार स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, देशभर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

12 दिसंबर से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के दंत विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में लाइव डेमो सेशन और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

saharsa bihar state annual dental conference indian dental association expert training
सहरसा में होगा तीन दिवसीय बिहार स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोसी के सहरसा जिले में स्वास्थ्य जगत का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की ओर से पहली बार सहरसा में तीन दिवसीय ‘बिहार स्टेट वार्षिक अधिवेशन’ का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिसंबर से शुरू होने वाले इस महाआयोजन में देशभर से दंत चिकित्सा के विशेषज्ञ जुटेंगे। आईडीए सहरसा ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. एस.के. अनुज और सचिव डॉ. प्रभाकर भास्कर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम कोसी क्षेत्र के लिए बेहद ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। स्थानीय चिकित्सकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos


दिल्ली-मुंबई के विशेषज्ञ सिखाएंगे नई तकनीक

सचिव डॉ. पी. भास्कर के अनुसार, सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों के इंटरनेशनल लेवल के डेंटल स्पेशलिस्ट शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ बिहार के दंत चिकित्सकों को दांतों के इलाज की अत्याधुनिक तकनीक और नई विधियों की जानकारी देंगे। सम्मेलन में लाइव डेमो सेशन भी आयोजित होगा, जो पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आधुनिक मशीनों के जरिए विशेषज्ञ बेहतर इलाज के तरीके प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामचीन डॉक्टर करेंगे शिरकत

अध्यक्ष डॉ. एस.के. अनुज ने बताया कि सम्मेलन में कई नामचीन विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें प्रमुख हैं, डॉ. पी.डी. जोशी, डॉ. सागर अभिचादी, डॉ. पी.सी. जोशी, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नदीम उल होदा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. पंकज भिड़वाल, डॉ. अरविंद खत्री और डॉ. निशांत खत्री। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में उच्च अनुभव रखते हैं और डॉक्टरों को नई दिशा देंगे।


पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण

तीन दिनों का पूरा कार्यक्रम
  • 12 दिसंबर (प्री-कॉन्फ्रेंस):
  • स्थान—देव रिसॉर्ट
  • मुख्य अतिथि—सहरसा सिविल सर्जन डॉ. रतन कुमार झा
13–14 दिसंबर (मुख्य सम्मेलन):
  • स्थान—शहर का प्रेक्षा गृह
  • मुख्य अतिथि—डीआईजी और पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू
14 दिसंबर (समापन समारोह):
  • स्थान—रेनबो रिसॉर्ट
मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन से कोसी क्षेत्र के डॉक्टरों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान मिलेगा, जिसका सीधा लाभ मरीजों को होगा। दांतों के जटिल उपचार के लिए अब स्थानीय लोगों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सहरसा में ही उन्हें उन्नत और विशेषज्ञ स्तर का इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed